{"_id":"628686972844587a83052336","slug":"ramchinoti-jheel-wwf-team-inpection-kasganj-news-agr534085979","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामछितौनी झील को जीवंत बनाने के लिए कवायद हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामछितौनी झील को जीवंत बनाने के लिए कवायद हुई शुरू
विज्ञापन
कासगंज में रामछितौनी पर सर्वेक्षण करती डब्ल्यू डब्ल्यूएफ की टीम
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले की रामछितौनी झील का शीघ्र कायाकल्प किया जाएगा। इस झील का पुनरोद्धार कर जीवंत किया जाएगा। जिला प्रशासन इस झील को जीवंत बनाने की योजना बना रहा है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को इस झील का निरीक्षण किया और झील के कायाकल्प की संभावनाएं तलाशीं।
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) के एसोसिएट डायरेक्टर नितिन कौशल, डॉ. अमित दुबे, अर्जित मिश्रा, राजेश वाजपेयी एवं धर्मेंद्र कुमार की टीम ने रामछितौनी झील क्षेत्र का सर्वेक्षण किया है। इस सर्वेक्षण के दौरान राजस्व कर्मियों की टीम मौके पर मौजूद रही। झील का हिस्सा रामछितौनी गांव के अलावा रायन गांव में भी पड़ता है। इस झील को जीवंत बनाकर पौधरोपण किया जाएगा। इसके अलावा सुंदरीकरण भी किया जाएगा। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम इस पूरे प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं सीडीओ तेज प्रताप मिश्र के समक्ष पेश करेगी। इसके बाद कायाकल्प की योजना पर रिपोर्ट की समीक्षा के उपरांत अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
- रामछितौनी झील को जीवंत करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम के द्वारा सर्वेक्षण किया गया है। टीम के द्वारा इसको जीवंत बनाने की योजना दी जाएगी। जिस पर काम किया जाएगा- हर्षिता माथुर, डीएम।
विज्ञापन
रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर