फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramadan 2023 how entry will be given for taraweeh namaj in Taj Mahal

रमजान 2023: तरावीह के लिए ताज में इस तरह मिलेगा प्रवेश, आम पर्यटक नहीं कर सकेंगे रात्रि दर्शन, जानें गाइड लाइन

Sun, 19 Mar 2023 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 12:14 PM IST
सार

ताजमहल में रात 8.30 बजे से 11 बजे के बीच पूर्वी गेट से नमाजियों का प्रवेश होगा।  रमजान में पर्यटक ताज का रात्रि दर्शन नहीं कर सकेंगे। 
 

विज्ञापन
ramadan 2023 how entry will be given for taraweeh namaj in Taj Mahal
ताज में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमजान का पवित्र माह शुरू होने वाला है। रमजान में ताजमहल रात 8.30 बजे से 11 बजे के बीच ढाई घंटे के लिए नमाजियों के लिए खोला जाएगा। वो तरावीह के लिए प्रवेश करेंगे। ताजमहल के पूर्वी गेट से उन्हें शाम 7.45 से रात 8.35 बजे तक प्रवेश मिलेगा, जबकि रात 11 बजे से निकासी होगी।

विज्ञापन

 

आम पर्यटक नहीं कर सकेंगे ताज का रात्रि दर्शन

रमजान के दौरान ताजमहल का रात्रि दर्शन पर्यटक नहीं कर सकेंगे। ताजमहल केवल नमाजियों के लिए खुलेगा और गेट पर एक रजिस्टर रखा जाएगा। नमाजियों के आने-जाने का समय और आधारकार्ड, मोबाइल नंबर, घर का पता आदि ब्योरा दर्ज करना होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि इस माह रात्रि दर्शन नहीं होगा। केवल तरावीह के लिए ताज खोला जाएगा। हर नमाजी का रिकाॅर्ड गेट पर रखा जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शोध में खुलासा: आंख में चोट के बाद इलाज में देरी से कम हो रही रोशनी, पुरुषों की संख्या अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सिटी से व्यवस्था कराने की मांग

रमजान में व्यवस्थाओं के लिए ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह से मुलाकात की। कहा कि रमजान का पवित्र महीना 22 या 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मस्जिदों के पास सफाई और बिजली पानी का इंतजाम किया जाए।

रात में तरावीह होंगी, इसलिए पुलिस व्यवस्था भी रहे। सदर भट्टी से जामा मस्जिद तक पूरी सड़क खुदी है। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इस दौरान डॉ. सिराज कुरैशी, अदनान कुरैशी, हाजी मंजूर अहमद, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed