फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Mandir Pran Pratishtha Marhara MLA Virendra Lodhi started the three day ritual fast and lit Akhand Jyoti

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: एटा में भाजपा विधायक ने रखा तीन दिवसीय उपवास, घर में चल रहा अनुष्ठान

Mon, 22 Jan 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 12:01 AM IST
सार

एटा की मारहरा विधानसभा से भाजपा के विधायक ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अपने आवास पर अखंड ज्योति जलाई है। विधायक का तीन दिवसीय उपवास प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पूरा होगा।  
 

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha Marhara MLA Virendra Lodhi started the three day ritual fast and lit Akhand Jyoti
मारहरा विधायक के यहां हो रहा हवन-पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा की मारहरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक ने भी भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उपवास रखा है। उनका यह तीन दिवसीय उपवास सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूरा होगा। इस दिन वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के गांव गिरौरा स्थित माता मुरकटिया मंदिर में हवन करेंगे। यहां भक्तों को अयोध्या के कार्यक्रम का सजीवन प्रसारण भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने शहर के मोहल्ला भगीपुर स्थित अपने आवास में शनिवार को मंदिर सजाकर अखंड ज्याेति प्रज्जवलित की। तीन दिन का उपवास शुरू कर सुबह के समय हवन किया। इसमें आसपास के तमाम लोग मौजूद रहे और आहुतियां दीं। यही क्रम दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। विधायक ने सुबह के समय हवन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम सभी के आराध्य हैं। जन्मभूमि में उनके विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जो सभी भारतवासियों के लिए गौरव का विषय है। दशकों के संघर्ष के बाद यह शुभ अवसर आया है।
विज्ञापन


हम सभी लोग बहुत भाग्यवान हैं जो यह पल देखने को मिला है। प्रधानमंत्री जी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उपवास रख रहे हैं। उसने ही उपवास की प्रेरणा मिली। बताया कि सोमवार को सुबह अपने घर पर हवन करेंगे। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम गिरौरा स्थित माता मुरकटिया मंदिर पर करेंगे। यहां होने वाले यज्ञ में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित रहेंगे। अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी को दिखाया जाएगा। प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed