फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram mandir

हर घर बना अयोध्या, हर मन में बसे श्रीराम

Wed, 05 Aug 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ram mandir
05एमएनपी-12- शहर में टीवी पर श्रीराम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को देखते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए भूमि पूजन अयोध्या में हुआ। लेकिन पूरे देश के लोग आस्था के सागर में डूबे रहे। बुधवार को मैनपुरी का हर घर अयोध्या बन गया और हर मन में श्रीराम बसे नजर आए। हर तरफ लोगों की जुबान पर इस ऐतिहासिक क्षण का ही गुणगान रहा।
विज्ञापन

विश्व के पालनकर्ता भगवान श्रीराम के मंदिर का अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया। लेकिन हर कोई खुद को इसमें उपस्थित महसूस कर रहा था। टीवी पर गूंज रहे मंत्रों और दृश्यों के सहारे हर घर बुधवार को अयोध्या से कम नहीं लग रहा था। बाजारों में भी दुकानों पर केवल एक ही प्रसारण देखा गया। भक्ति और आस्था का ऐसा संगम शायद ही पहले कभी देखने को मिला है। लोगों में भूमि पूजन के इस क्षण को देखने की लालसा थी तो वहीं इस अद्भुत क्षण के साक्षी बनने की आकांक्षा भी। कोई भी इससे अछूता नहीं रहना चाहता था। घरों में भी भगवान श्रीराम का पूजन कर उन्हें भोग लगाया गया। शाम तक ये सिलसिला जारी रही। कुछ घरों में तो टीवी चैनलों पर इस पूरे कार्यक्रम का दोबारा प्रसारण भी लोग देखते रहे। युवा वर्ग भी बुधवार को केवल भगवान श्रीराम के दर्शन में ही डूबा हुआ था। मोबाइल पर लाइव टीवी के माध्यम से युवाओं ने इस पूरे कार्यक्रम को देखा। उनकी जुबान पर जयश्रीराम के ही नारे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed