फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram mandir

राम मंदिर निर्माण के लिए बनाई गई धनसंग्रह की रणनीति

Sun, 13 Dec 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ram mandir
कासगंज में आरएसएस, भाजपा और अन्य आनुसांगिक संगठनों की समन्वय बैठक के बाहर स्वयं सेवक और भाजपा कार - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए रविवार को सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आरएसएस, भाजपा एवं अनुसांगिक संगठनों की प्रांतीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह की रणनीति तैयार की गई। धन संग्रह का यह अभियान 15 जनवरी से 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। धन संग्रह के लक्ष्य भी निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण बैठक को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बैठक की रणनीति के बारे में जानकारी दी। आरएसएस के ब्रज क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र एवं उत्तराखंड के क्षेत्र प्रचारक आलोक, प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, प्रांत कार्यवाह राजपाल, विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा, विभाग प्रचारक अरुण, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण, नगरीय निकाय राज्य मंत्री महेश गुप्ता, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री उदयभान सिंह एवं ब्रज क्षेत्र के 11 सांसद, 57 विधायक, 4 विधान परिषद सदस्य, राज्यसभा सदस्य सहित कुल 80 भाजपा के नेता शामिल रहे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मंत्री एवं अनुसांगिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन सत्रों में संपन्न हुई इस बैठक में धन संग्रह की रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह में हर बूथ एवं प्रखंड स्तर से कार्यकर्ता जुटेंगे। ये कार्यकर्ता प्रभु श्रीराम से जुड़ा कलेंडर भेंट करेंगे। इन कार्यकर्ताओं को 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये का कूपन दिया जाएगा। ब्रज क्षेत्र में 13000 ग्राम सभाएं हैं। धन संग्रह के लिए अलग अलग समितियां गठित होंगी और इनकी बैठकें की जाएंगी। धन संग्रह का अभियान 15 जनवरी से शुरू होगा जो 28 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed