फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Barat today, security will be tight, no entry for heavy vehicles

Agra News: राम बरात आज, कड़ा रहेगा सुरक्षा घेरा, भारी वाहनों की नो एंट्री

Wed, 17 Sep 2025 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Ram Barat today, security will be tight, no entry for heavy vehicles
आगरा। राम बरात आज निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद 4 दिन जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होगा। इसका सुरक्षा प्लान बनाया गया है। कड़े सुरक्षा घेरे में राम बरात निकलेगी। यात्रा मार्ग को 4 जोन में बांटा गया है। बाहर से 19 सीओ-अपर पुलिस अधीक्षक को भी बुलाया गया है। वहीं भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
विज्ञापन


बुधवार को राम बरात का आयोजन है। 18 सितंबर से 21 सितंबर तक जनकपुरी के आयोजन होंगे। मंगलवार को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की गई। इसमें अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने ड्यूटी प्लान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग को 4 जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 10 कंपनी पीएसी के साथ जिले के 5000 पुलिसकर्मी रहेंगे। यात्रा मार्ग की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। घरों और दुकानों की छतों पर पुलिस रहेगी। जिन मार्गों पर यात्रा का आवागमन होगा, वहां पर वाहन नहीं चलेंगे। भगवान राम-लक्ष्मण के स्वरूपों का कड़ा सुरक्षा घेरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनकपुरी में 88 कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके लिए अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया है। मंच के आसपास वाहन नहीं जा सकेंगे। बिना पास के मंच स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा। बुधवार को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। दोपहर 2 बजे से 18 सितंबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक कई मार्ग पर रूट डायवर्ट किया गया है। एंट्री पाॅइंट पर यातायात पुलिस रहेगी। राम बरात मार्ग पर किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed