फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakshabandhan: Four wheelers will not reach the market

रक्षाबंधन: बाजार में नहीं पहुंचेंगे चार पहिया वाहन

Sat, 21 Aug 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Four wheelers will not reach the market
21एमएनपी-12-क्रिश्चियन तिराहे पर बाजार में जा रहे वाहनों को रोकती पुलिस - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रक्षाबंधन पर बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। त्योहार में बाजार में लगने वाले जाम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। एक दिन पहले ही प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने क्रिश्चियन तिराहा, नटराज होटल वाली गली, घंटाघर चौराहा, संता-बसंता चौराहा, बड़ा चौराहा पर बैरियर लगाए हैं। प्र्रत्येक बैरियर पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी और होमगार्ड को तैनात किया गया है। बाजार में बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने के मद्देनजर प्रमुख बाजारों में महिला पुलिसकर्मी और महिला होमगार्र्डों के गश्त करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

----
बारह घंटे तक रहेगी व्यवस्था
यातायात सुचारु रखने के लिए बाजार में 12 घंटे यह व्यवस्था रहेगी। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। बाजार में जाने वालों को चार पहिया वाहन बाजार से पहले ही खड़े करने होंगे। आड़े तिरछे खड़े किए जाने चार पहिया वाहनों का चालान कर जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रक्षाबंधन पर बाजार में जाम नहीं लगने देने के लिए व्यवस्था की गई है। बैरियरों पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। बाजार में मिले चार पहिया वाहनों का चालान करके जुर्माना वसूल किया जाएगा।
अभय नरायन राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed