फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raksha Bandhan Special: UP Roadways to Add 5 Trips on Short Routes, Drivers to Get ₹1,200 Incentive

रक्षाबंधन पर रोडवेज की तैयारी: इन रूटों पर बढ़ाई गई गाड़ियों की संख्या, चालक-परिचालक को मिलेगा इतना इंसेंटिव

Thu, 13 Aug 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 09:55 AM IST
सार

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आगरा रोडवेज लोकल और अधिक फुटफॉल वाले रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। 100 किलोमीटर तक के मार्गों पर करीब पांच अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। अलीगढ़, मथुरा, एटा, कासगंज समेत कई मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ेगी। 26 से 31 अगस्त तक 1,800 किमी बस संचालन करने वाले चालक-परिचालक को 1,200 रुपये इंसेंटिव मिलेगा।

विज्ञापन
Raksha Bandhan Special: UP Roadways to Add 5 Trips on Short Routes, Drivers to Get ₹1,200 Incentive
रोडवेज बस

विस्तार

रक्षाबंधन पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज तैयारियों में जुट गया है। इसमें सभी रूटों की समीक्षा की जा रही है। लंबी दूरी के रूट पर पर कम और 100 किलोमीटर के रूट पर लगभग 5 फेरे बढ़ाने की तैयारी है। अधिक फुटफॉल वाले लोकल और लंबी दूरी के रूटों पर बसों की फेरे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी डिपो से रिपोर्ट तलब की गई है, ताकि मांग के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जा सकें।
विज्ञापन





 
Trending Videos

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि अधिक यात्रियों वाले रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि लोकल में बसों के 5-5 फेरे बढ़ाए जाएंगे, जिन मार्गों पर फुटफॉल अधिक मिलेगा, वहां फेरे बढ़ाने के साथ बसें लगाई जाएंगी, जबकि कम यात्रियों वाले रूटों पर फेरे नहीं बढ़ाए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि लोकल रूटों में अलीगढ़, मथुरा, इटावा, मैनपुरी, शिकोहाबाद, कासगंज, एटा और फर्रुखाबाद, जबकि लंबी दूरी के मार्गों में लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, नोएडा, बरेली, सहारनपुर और देहरादून के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है। उन्होंने बताया कि जिस रूट पर यात्रियों का दबाव अधिक मिलेगा वहां बसें भी संचालित की जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक-परिचालक को मिलेगा 1200 रुपये इंसेंटिव
रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने 26 से 31 अगस्त तक छह दिन की विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। 1,800 किमी बस संचालन पूरा करने वाले चालक-परिचालक को 1,200 रुपये इंसेंटिव मिलेगा। 1,800 किमी से अधिक संचालन पर अतिरिक्त प्रत्येक किमी के लिए 55 पैसे मिलेंगे। डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को छह दिन उपस्थित रहने पर 500 रुपये एकमुश्त मिलेंगे। चालक-परिचालक को योजना अवधि में 64 प्रतिशत से अधिक लोड फैक्टर रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed