फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raksha Bandhan 2020 widows of vrindavan will send Rakhi and masks to Prime Minister Narendra Modi

Raksha Bandhan 2020: प्रधानमंत्री मोदी को राखी और कान्हा थीम के मास्क भेजेंगी वृंदावन की विधवा माताएं

Sat, 01 Aug 2020 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Aug 2020 12:33 AM IST
सार

  • इस बार कोरोना के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथों से राखी नहीं बांध सकेंगी विधवाएं माताएं 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020 widows of vrindavan will send Rakhi and masks to Prime Minister Narendra Modi
प्रधानमंत्री को राखी भेजेंगी विधवा माताएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर श्री बांकेबिहारी की नगरी के विभिन्न आश्रमों में रहने वाली विधवा माताएं इस साल रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और कान्हा थीम वाले मास्क भेजेंगी। पिछले साल कुछ विधवाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास गई थीं, लेकिन इस बार कोरोना के कारण प्रधानमंत्री को अपने हाथों से राखी बांधने नहीं जा सकेंगी।

विज्ञापन


वृंदावन के आश्रमों में रह रहीं विधवा माताओं को इस रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री आवास पर जाने का अवसर नहीं मिल पाएगा। इसके चलते उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के तस्वीरों के साथ 501 विशेष राखियां तैयार की हैं। इसी संख्या में विशिष्ट वृंदावन-थीम वाले फेस मास्क भी तैयार किए हैं। यह राखियां मां शारदा और मीरा सागरभग्नि आश्रम में रहने वाली विधवाओं ने तैयार की हैं। 
विज्ञापन

 


राखियों पर हैं प्रधानमंत्री के फोटो


सुलभ होप फाउंडेशन की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने बताया कि विधवा माताओं द्वारा बनाई कुछ राखियों पर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो भी है। लगभग 75 वर्षीय छबी दासी, जिन्होंने बीते वर्ष अपने हाथों से प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी थी, इस बार मायूस हैं। हालांकि वो इस बात से खुश हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को उनके द्वारा बनाईं राखियां और मास्क भेजे जा रहे हैं। अन्य विधवा मांओं ने अपने हाथों से राखी और मास्क बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुलभ आंदोलन के संस्थापक डॉ बिंदेश्वर पाठक ने वृंदावन में रहने वाली विधवाओं के लिए उत्थान संबंधी कार्यक्रम चलाने के साथ रक्षाबंधन को लेकर बड़ी पहल की थी। हर साल कार्यक्रम होते थे, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हो रही है। हालांकि वृंदावन की विधवा माताओं ने डॉ. पाठक के लिए भी मास्क और राखियां तैयार की हैं। 


यह भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2020: इस बार राखी पर भाई-बहन एक-दूसरे को देंगे अनोखा उपहार
Corona In Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में अगले सप्ताह से शुरू होगा वैक्सीन का ट्रायल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed