फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakhi and Latters Send to Thakur ji By Sisters at raksha bandhan 2019

भाव के भूखे हैं ठाकुर, अटूट विश्वास के साथ कन्हैया को राखियां भेज रहीं बहनें

Sat, 10 Aug 2019 05:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Aug 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
Rakhi and Latters Send to Thakur ji By Sisters at  raksha bandhan 2019
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
ब्रज के ठाकुर भाव के भूखे हैं। इसी अटूट विश्वास और भाव के अनुरूप बहनें भी ब्रज के ठाकुर कान्हा को भाई मान रक्षा बंधन के पर्व पर राखियों के साथ पातियां भेज अपने दु:ख बांटकर परिवार में सु:ख शांति और समृद्धि की कामना कर रही हैं। ये राखियां देश ही नहीं विदेशों से भी आ रही हैं। रक्षाबंधन पर हर साल कान्हा के नाम से मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल के मंदिरों में राखियां पहुंच रही हैं। 
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी के अनुसार हर वर्ष रक्षाबंधन पर ठाकुरजी के लिए सैकड़ों की संख्या में राखियां पहुंचती हैं। ठाकुरजी को भाई मानकर महिलाएं राखियों के साथ अपने दु:खों को लेकर पत्र (पाती) भी भेजती हैं। 
विज्ञापन


पत्रों के माध्यम से बहनें ठाकुरजी को अपने मन की पीढ़ा लिखती हैं। बताया कि जो राखियां और पत्र आते हैं उन्हें ठाकुरजी के श्री चरणों में रख दिया जाता है। द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी का कहना है कि हर वर्ष सैकड़ों राखियां राजाधिराज के नाम आती हैं, जिसमें महिलाएं अपना दुख ठाकुरजी से प्रकट करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में हर दिन राखियों के साथ पत्र भी ठाकुरजी के लिए आ रहे हैं। रक्षाबंधन पर सैकड़ों राखियों के साथ पत्र आते हैं। इन पत्रों को पढ़ा नहीं जाता है। 

देश भर से आतीं हैं राखियां 
अपने कान्हा के लिए बहनें देश भर से राखियां भेजतीं हैं। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिसा के साथ विदेशों से भी राखियां कान्हा के श्री चरणों में पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed