फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raju Srivastava gave the message of cleanliness from Banke Bihari temple in Vrindavan

Raju Srivastav: बांकेबिहारी के दरबार में राजू श्रीवास्तव ने लगाई थी झाड़ू, स्वच्छता का दिया था संदेश

Wed, 21 Sep 2022 02:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Sep 2022 02:29 PM IST
सार

राजू श्रीवास्तव वर्ष 2015 में वृंदावन आए थे। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन किए। स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया था।  

विज्ञापन
Raju Srivastava gave the message of cleanliness from Banke Bihari temple in Vrindavan
वर्ष 2015 में वृंदावन आए थे राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया। अपनी अदाकारी से लोगों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव को उनके प्रशंसक याद कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना ईश्वर से कर रहे हैं। वृंदावन के लोगों में भी राजू श्रीवास्तव ने खास जगह बनाई है। 

विज्ञापन


वर्ष 2015 में राजू श्रीवास्तव वृंदावन आए। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में माथा टेका था। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया। ठाकुरजी के दर्शन पाकर राजू श्रीवास्तव अभिभूत हुए थे। ठाकुर बांकेबिहारी की छवि को वे अपलक निहाते रहे थे। 

विज्ञापन

लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश 

दो जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हाथ में झाडू थामकर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में गेट नंबर चार निकास द्वार से गली तक झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। चहेते हास्य कलाकार को इस प्रकार गलियों में झाडू लगाते देख युवाओं ने भी झाड़ू थाम ली थी और स्वाच्छता के कार्य में उनके साथ जुट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को सराहते हुए राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अच्छा कार्य कर रहे हैं। देश को स्वच्छ बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान बेहतर पहल है। यही कारण है कि उनके आह्वान पर हर कोई कलाकार, स्टार, क्रिकेट और नामी हस्तियां हाथ में झाडू लेकर देश को स्वच्छ बनाने में लगकर लोगों का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं को अभियान में सहयोग करने का आह्वान भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed