{"_id":"585590124f1c1b2e29649949","slug":"rajpal-yadav-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से लोगों को उठानी पड़ रहीं दिक्कतें: राजपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से लोगों को उठानी पड़ रहीं दिक्कतें: राजपाल

Updated Sun, 18 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी से लोगों को उठानी पड़ रहीं दिक्कतें: राजपाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा है कि सर्व समभाव पार्टी प्रदेश में 390 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश को नेताओं ने 50 साल पीछे धकेल दिया है। जातीय और धार्मिक समीकरणों में बांटकर रख दिया है। हमारी पार्टी प्रदेश को सर्वोत्तम बनाने का काम करेगी। जल्द ही संगठन की कार्यकारिणी घोषित होंगी।
संजय प्लेस स्थित एक होटल में शनिवार को ब्लैक कुर्ता धोती में आए राजपाल यादव मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि वह 200 से ज्यादा फिल्मों में हर तरह की भूमिकाएं निभा चुके हैं लेकिन अब रील की जगह रीयल लाइफ में भूमिका निभानी है। उन्होंने पार्टी का संक्षिप्त परिचय दिया। बताया कि पार्टी का गठन एक साल पूर्व वृंदावन में किया गया था। श्रीपाल यादव इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। तभी से वे प्रदेश में होने वाले चुनावों की तैयारी में लगे हुए हैं।
नोटबंदी के सवाल पर बोले कि जनता द्वारा चुनी सरकार के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा लेकिन जनता को बैंकों की लाइनों में परेशानियां आ रही हैं इसका हल निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 50 साल पीछे जाने के लिए कोई एक जिम्मेदार नहीं हैं। बगैर किसी के बुराई और निंदा किए हुए प्रदेश के विकास की बात करना चाहते हैं।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में कहा कि वह कोई चमत्कारी बाबा नहीं हैं जोकि समस्याओं को चुटकी बजाकर हल करने का दावा करें। अब इंडिया और भारत के बीच के फर्क को समझना होगा। अभी भी असली भारत गांवों में बसता है। मैं खुद शाहजहांपुर के एक छोटे से कसबे से हूं। जहां की पुलिया 50 साल बाद भी नहीं बन सकी है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी बगैर किसी गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए वे प्रदेश का दौरा करके लोगों को जागरूक कर रहे हैं।