फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rajbabbar said in mathura that murder and loot have open the loose point of law and order in up

नहीं संभल रहा यूपी तो किसी और को जिम्मेदारी निभाने दें योगी: राजबब्बर

Fri, 19 May 2017 05:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 19 May 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
rajbabbar said in mathura that murder and loot have open the loose point of law and order in up
राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा दो सराफा कारोबारियों की हत्या और लूटकांड को लेकर गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले होलीगेट पर भूख हड़ताल पर बैठे मेघ अग्रवाल के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वे विकास अग्रवाल के घर भी गए। प्रेस कांफ्रेस में राजबब्बर ने कहा कि मथुरा की घटना में यूपी में कानून व्यवस्‍था की कलई खोल दी है। सीएम योगी यदि प्रदेश को नहीं संभाल पा रहे हैं तो किसी अन्य को यह जिम्मेदारी निभाने दें।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन में भी हत्या और लूटकांड का खुलासा न होने से नाराज मृत सराफ मेघ अग्रवाल का परिवार गुरुवार को सुबह से ही मथुरा में होलीगेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गया। ऐसे में सुबह ही मथुरा पहुंचे राजबब्बर पहले होलीगेट पर पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। 
विज्ञापन


इसके बाद मृत सराफ विकास अग्रवाल के यहां पहुंचकर राजबब्बर ने उन्हें ढांढस बंधाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि होलीगेट जैसे व्यस्ततम बाजार में आठ से अधिक बदमाशों ने बेखौफ अंदाज में दो सराफा कारोबारियों की हत्या करके 4 करोड़ का सोना लूट लिया है। यह घटना प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की कहानी बयां कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय होटल में उन्होंने कहा कि दो माह में सिर्फ ब्रज प्रदेश में ही सौ से अधिक लूट और लगभग 70 हत्याएं हो चुकी हैं। दोनों कारोबारियों के परिजन सदमे में हैं। उनकी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। शासन को मुआवजा देने के साथ ही घायल कारोबारियों के उपचार का खर्चा उठाना चाहिए। 


खराब कानून व्यवस्था पर सीएम योगी कह रहे हैं कि यह उन्हें विरासत में मिली है। यदि वह प्रदेश को नहीं संभाल पा रहे हैं तो किसी अन्य को यह जिम्मेदारी निभाने दें। कहा कि वह यहां राजनीति करने नहीं आए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य ने कहा कि इस घटना के बाद शहर में दहशत है। पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed