फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajasthan Woman's Murdered In Etah Police Arrested Husband Crime News

महिला की फावड़ा से प्रहार कर निर्मम हत्या, पति ने मामा संग रचा षड्यंत्र, तीन गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2020 11:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Sep 2020 11:48 AM IST
सार

संतान नहीं होने पर एटा एक चिकित्सक से लेने आती थी दवा
पति ने अपने मामा के साथ मिलकर रचा था हत्या हत्या का षड्यंत्र
 

विज्ञापन
Rajasthan Woman's Murdered In Etah Police Arrested Husband Crime News
Crime - फोटो : Twitter

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में मंगलवार रात एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना थाना सकीट आसपुर रोड स्थित लाल पुलिया के पास घटित हुई। राजस्थान की रहने वाली महिला को फावड़ा से प्रहार कर मार डाला।
विज्ञापन


थाना सकीट क्षेत्र में मलावन-सकीट रोड स्थित गांव नौरंगाबाद और कुंवरपुर के मध्य लाल पुलिया के पास मंगलवार की रात करीब 10 बजे राजस्थान निवासी महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हादसे का रूप देने के लिए शव को सड़क पर डाला जा रहा था तभी पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

इस तारीख से करिए ताज का दीदार, आगरा किले के भी खुलेंगे द्वार, डीएम ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पति सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की गई तो संतान नहीं होने पर हत्या करना कबूल किया गया। हत्या के षड्यंत्र में महिला के पति ने अपने मामा और एक अन्य व्यक्ति को भी शामिल किया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

राजस्थान के धौलपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसेना का पुरा निवासी सुनीता देवी (40) पत्नी भूरी सिंह की मलावन रोड स्थिल लाल पुलिया पर मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के पति भूरी सिंह पुत्र खूबचंद उसके मामा हरी सिंह पुत्र रामसिंह निवासी गोपालपुर थाना मारहरा और शेर सिंह पुत्र सरमन सिंह निवासी नगला इंदी थाना सकीट को मौके से ही हिरासत में ले लिया। तीनों से पूछताछ की गई तो बताया कि सुनीता के कोई संतान नहीं होती थी। वह एटा स्थित एक निजी चिकित्सक से दवा लेने आती थी। मंगलवार को भी पति दवा दिलाने के लिए एटा लेकर आया था। 

देरशाम महिला के पति का मामा षड्यंत्र के तहत एटा आ गया। यहां भूरी सिंह और हरी सिंह ने देर रात तक जमकर शराब पी। इसके बाद षड्यंत्र के तहत सुनीता को सकीट क्षेत्र में हत्या करने के लिए लेकर गए। लाल पुलिया पर पहुंचकर शेर सिंह भी मिल गया। यहां तीनों ने महिला के सिर में फावड़ा व पत्थर से प्रहार कर उसे कुचल दिया। हादसे का रूप देने के लिए सड़क पर डालने ले जा रहे थे। इसी दौरान महिला की चीख पुकार सुन गांव नगला इंदी निवासी कौशल कुमार ने डायल 112 पर फोन कर दिया। 

इस पर थाना और पीआरवी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। तीनों आरोपी महिला को सड़क पर डाल रहे थे तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई चरनसिंह पुत्र किशोरी लाल निवासी सालेपुर लधपुरा थाना सेंपऊ जिला धौलपुर राजस्थान ने तीनों के खिलाफ बहन की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed