फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajasthan policeman accused of robbery.

Agra News: राजस्थान पुलिस के सिपाही ने निबोहरा में की थी लूट, गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2025 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan policeman accused of robbery.
लूट का आरोपी राजस्थान का सिपाही। - फोटो : police
फतेहाबाद (आगरा)। निबोहरा क्षेत्र में 9 अक्तूबर 2024 को मोबाइल, रुपये और टैबलेट लूट राजस्थान पुलिस के सिपाही प्रशांत कुमार अपने साथी के साथ मिलकर की थी। बुधवार को पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके साथी की तलाश की जा रही है। सिपाही से लूट का मोबाइल और रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

टोडा, थाना मंसूखपुरा निवासी शिवम एक हास्पिटल में कार्यरत है। वह 9 अक्तूबर 2024 की रात आठ बजे हास्पिटल से घर जा रहा था। निबोहरा क्षेत्र के लालपुरा चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद 20 हजार रुपये, मोबाइल, टैबलेट लूट लिए। 10 अक्तूबर पुुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


एसीपी गिरीश कुमार ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी थी। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही थी। सूचना मिली कि क्षेत्र में ही लुटेरे सक्रिय हैं। इस पर छानबीन की जा रही थी। आरोपी धाैलपुर के थाना सरमथुरा के गांव मोठियापुरा निवासी प्रशांत कुमार मीना के बारे में पता चला कि वह लुटेरों के संपर्क में है। इस पर टीम गिरफ्तारी के प्रयास में लग गई। मंगलवार रात को चेकिंग के दाैरान शाहवेद चौराहे के पास से खाद की दुकान के पास पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी प्रशांत कुमार के पास से लूट का मोबाइल और 3020 रुपये मिले है। पुलिस ने बताया कि प्रशांत धाैलपुर के राजाखेड़ा की हाट मैदान चाैकी पर तैनात है। वर्ष 2018 में सिपाही में भर्ती हुआ था। वह पिछले 15 दिन से ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा है। वह शराब पीने का आदी है। उसने पूछताछ में बताया कि उसका साथी अंकी उर्फ अंकित निवासी बैरागी मोहल्ला, हाट मैदान राजाखेड़ा है। उसके साथ मिलकर ही लूट की थी। वह अक्सर राजस्थान से निबोहरा क्षेत्र में आता है। उसे नहीं पता था कि पकड़ा जाएगा। अंकी पर लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed