{"_id":"6998d2a8e48377d7dd0dd3f3","slug":"rajasthan-governor-suddenly-disembarks-from-helicopter-takes-off-an-hour-later-agra-news-c-25-1-agr1067-994036-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हेलिकॉप्टर से अचानक उतरे राजस्थान के राज्यपाल, एक घंटे बाद भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हेलिकॉप्टर से अचानक उतरे राजस्थान के राज्यपाल, एक घंटे बाद भरी उड़ान
Sat, 21 Feb 2026 08:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 08:06 AM IST
सार
जयपुर के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े को खेरिया एयरपोर्ट पर एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े को शुक्रवार सुबह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा। जयपुर के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले उन्हें अचानक हेलिकॉप्टर से उतरना पड़ा। इसके कारण उनकी यात्रा में करीब एक घंटे की देरी हुई। एयरपोर्ट से लेकर उनकी सुरक्षा में तैनात अधिकारी इस देरी और अचानक नीचे उतरने (डिबोर्डिंग) का कारण नहीं बता सके।
राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े बृहस्पतिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आगरा किले में आयोजित शिव जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में वह शहर में ही रुके। शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी। वह हेलिकाॅप्टर में सवार हुए लेकिन उड़ान से ठीक पहले उन्हें उतरना पड़ गया।
घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। एयरपोर्ट निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि राज्यपाल के हेलिकाॅप्टर से नीचे उतरने के कारण की जानकारी नहीं है। डिबोर्डिंग के करीब एक घंटे बाद राज्यपाल दोबारा हेलिकॉप्टर में बैठे और करीब 9:45 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरी।