{"_id":"5fd0b9828ebc3e3d970af547","slug":"rajasthan-border-sealed-for-three-hours-to-stop-farmers-of-madhya-pradesh-going-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farmer Protests: दिल्ली जा रहे मध्यप्रदेश के किसानों को रोकने के लिए तीन घंटे सील रही राजस्थान सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmer Protests: दिल्ली जा रहे मध्यप्रदेश के किसानों को रोकने के लिए तीन घंटे सील रही राजस्थान सीमा
Wed, 09 Dec 2020 05:19 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Dec 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
आगरा-राजस्थान सीमा पर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन में भाग लेने दिल्ली जा रहे मध्य प्रदेश के किसानों के जत्थे को रोकने के लिए आगरा पुलिस ने राजस्थान सीमा बुधवार की दोपहर सील कर दी। हाईवे पर दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है। वहीं राजस्थान पुलिस ने भी बैरीकेडिंग कर आवागमन रोक दिया था। इससे करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे बाद बैरीकेडिंग हटाकर आवागमन चालू कराया गया।
बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एसपी देहात सत्यजीत गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे और राजस्थान सीमा सील करा दी साथ ही वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने भी आवागमन रोक दिया। जिससे आगरा, धौलपुर और आसपास के क्षेत्रों का आवागमन प्रभावित हो गया।
यूपी: योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान, किसान बिल को वापस नहीं लेगी सरकार
विज्ञापन
जाम को देखते हुए वाहन लादूखेड़ा और अन्य संपर्क मार्गों से होकर निकले। करीब तीन 3:30 बजे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बैरिकेडिंग हटाकर आवागमन शुरू कराया गया। एसपी देहात सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि एहतियातन दो कंपनी पीएसी राजस्थान सीमा पर लगाई गई है। आवागमन चालू कर दिया गया है।