फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raja Mansingh was the protector of Sanatan Dharma

Agra News: सनातन धर्म रक्षक थे राजा मानसिंह

Sun, 21 Dec 2025 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Dec 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Raja Mansingh was the protector of Sanatan Dharma
खंदारी स्थित एक होटल में राजा मानसिंह अमर फाउंडेशन की ओर से राजा मानसिंह की जयंती की पूर्व संध्
आगरा। खंदारी स्थित एक होटल में शनिवार को राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन की ओर राजा मानसिंह की 475वीं जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने राजा मान सिंह के गौरवशाली इतिहास पर मंथन किया। उन्हें सनातन धर्म रक्षक राजा बताया।
विज्ञापन

वक्ता प्रो. बीडी शुक्ला ने कहा कि राजा मानसिंह आमेर के 24वें कछवाहा राजपूत राजा थे। अकबर के नवरत्नों में शामिल और सेना के प्रधान सेनापति थे। इसकी चर्चा होती है, लेकिन वह सनातन धर्म के रक्षक थे, इस पर कोई बात नहीं होती। उन्होंने 7,000 मंदिरों को बचाया और कई धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाया, जिसमें वृंदावन का सात मंजिला कृष्णजी (गोविंद देव जी) का मंदिर सबसे महत्वपूर्ण है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह निभेडा ने कहा कि देश में कुछ लोग राजा मान सिंह को जयचंद कहते हैं, लेकिन ऐसा कहने की कोई ठोस वजह नहीं है। मुगलों के पक्ष में लिखने वाले लेखकों ने सनातन धर्म में फूट डालने के लिए तरह तरह की भ्रांतियां पैदा की। राजा मानसिंह और महाराणा प्रताप को एक दूसरे का बैरी दिखाने का प्रयास किया गया, जबकि दोनों कभी एक दूसरे से लड़े ही नहीं। गोष्ठी में मेयर हेमलता दिवाकर, गिरिराज सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान, संयोजक अजय राज सिंह कुशवाहा, रीना सिंह, रुबी शाक्य, पार्षद प्रवीना राजावत, जयपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, मधुकर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed