{"_id":"61d4845322125d53624b4041","slug":"raised-voice-to-resettle-transport-nagar-mainpuri-news-agr520095591","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट नगर फिर से बसाने को उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट नगर फिर से बसाने को उठाई आवाज
विज्ञापन
मैनपुरी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने एक बार फिर बदहाल हो चुके ट्रांसपोर्ट नगर को बसाने की मांग की है। इसके लिए पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह से मिलने पहुंचा। इसमें जिलाध्यक्ष घनश्यामदास गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1991 में ट्रांसपोर्ट नगर को बसाया गया था। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए यहां ट्रांसपोर्ट कंपनी, मरम्मत मिस्त्री, स्पेयर पार्ट्स की दुकानों के साथ ही एक पेट्रोल पंप भी बनाया गया था।
वहीं वाहनों से जुड़े सरकारी कार्यों के लिए एआरटीओ कार्यालय भी यहीं बनाया गया था। लेकिन धीरे यहां से सब खत्म हो गया। एआरटीओ कार्यालय कलक्ट्रेट में संचालित हो गया तो वहीं पेट्रोल पंप भी स्थानांतरित हो गया। वाहन मरम्मत से जुड़े लोग शहर में आकर व्यापार करने लगे।
विज्ञापन
जिन लोगों को ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट व दुकानें आवंटित की गई थीं, व न तो किराया दे रहे है और न ही खाली कर रहे हैं। ऐसे में शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक बार फिर ट्रांसपोर्ट नगर को बसाना बहुत जरूरी है। इस दौरान हर्ष कुमार गुप्ता, अनिल अग्रवाल, बीनू बंसल, अरुण गुप्ता, अमित गुप्ता, रोहित अग्रवाल, प्रसूजन जैन, अभिषेक तोमर, आदित्य जैन, अंकित अग्रवाल, अंकुश श्रीवास्तव, गौरव अग्रिहोत्री मौजूद रहे।