{"_id":"6694deb14c229b574804726e","slug":"rain-wreaks-havoc-in-mainpuri-wall-collapses-elderly-man-dies-after-getting-buried-under-debris-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में बारिश का कहर: भरभराकर गिरी दीवार, बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में बारिश का कहर: भरभराकर गिरी दीवार, बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत
Mon, 15 Jul 2024 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:02 PM IST
सार
करहल में बारिश के चलते एक मकान की दीवार गिर गई। इस दीवार के नीचे बुजुर्ग दब गए। मलबे में दबने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर में सोमवार की सुबह बारिश के बीच एक मकान की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर एडीएम और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
सोमवार क़ो हुई बारिश के चलते मोहल्ला गांधी नगर में एक मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। गांव निवासी राजेंद्र सिंह (60) दीवार के मलबा के नीचे दब गए। परिजनों ने लोगों की मदद से मलबा हटाकर बाहर निकाला। उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसडीएम नीरज द्विवेदी, सीओ संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार संतोष राजौरिया, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण का जानकारी जुटाई गई।