{"_id":"5d14e4758ebc3e3c9a553c27","slug":"rain-fall-weather-kasganj-news-agr3932915139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बों में जमकर बरसे बदरा, शहर में उमस से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बों में जमकर बरसे बदरा, शहर में उमस से परेशान रहे लोग
विज्ञापन
कासगंज के सहावर में बारिश के बाद हुआ जलभराव।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद के कई कस्बाई इलाकों में बुधवार सुबह जमकर झमाझम बारिश हुई। इसमें क्षेत्र में तापमान कम हो गया, लेकिन शहरी क्षेत्र में बारिश न होने से उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह से ही सोरों, सहावर, म्यांसुर अन्य कसबाई क्षेत्रों में घने बादल छा गए। सात बजे से इन कस्बों व आसपास क्षेत्रों में जमकर बारिश शुरू हो गई। बारिश से कस्बाई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। खेतों में भी पानी भर गया।
झमाझम बारिश से लोगों ने राहत ली। तापमान भी कुछ कम हो गया और गर्मी कम होने से मौसम सुहावना हो गया। कासगंज, गंजडुंडवारा सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। यहां बादल तो छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में धूप भी खिली। इससे क्षेत्रों में उमस बढ़ गई। पंखे, कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे थे। लोग बारिश होने की प्रार्थना करते रहे।
विज्ञापन
बारिश से किसानों के चहरे खिले
खरीफ की फसल का सीजन चल रहा है। किसान को खेतों में मक्का, बाजरा अरहर की फसल की बोवाई करनी हैं। कुछ किसानों ने तो निजी नलकूपों से पलेवा कर बोवाई कर ली, लेकिन अधिकांश किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे।
क्षेत्र में हुई बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया। किसानों को उम्मीद है कि अब फसलों की बोवाई हो सकेगी। किसान अजय चौहान का कहना है कि अभी कुछ और बारिश हो जाए तो खेतीबाड़ी के लिए अच्छा रहेगा।