फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain causes waterlogging on roads, people upset

Agra News: बारिश से सड़कों पर जलभराव, लोग परेशान

Fri, 10 Jul 2026 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Rain causes waterlogging on roads, people upset
बारिश से सड़कों पर जलभराव, लोग परेशान
आगरा। बारिश का पानी सड़कों, मोहल्ले और घरों में भरा हुआ है। शास्त्रीपुरम, राजपुर चुंगी, शमसाबाद रोड, सोहल्ला, इंद्रापुरम, दयालबाग समेत कॉलोनियों में जलभराव बना हुआ है। नालों के चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

इंद्रापुरम के ई- ब्लॉक में मेडिकल स्टोर के सामने पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी अंकित अग्रवाल और दिनेश अग्रवाल का कहना है कि जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार स्थानीय पार्षद से समस्या के समाधान की मांग की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आगरा कैंट क्षेत्र के सोहल्ला इलाके की घनी आबादी वाली बस्ती में नालियां पूरी तरह चोक हो गईं, जिससे पानी भरा रहा। मुस्तफा क्वार्टर क्षेत्र की सड़कों पर भी जलभराव देखने को मिला। वीआईपी रोड खेरिया मोड़ की मुख्य सड़क पर जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शास्त्रीपुरम में विजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार की बारिश के बाद बृहस्पतिवार रात तक पानी भरा हुआ है। यहां लखनपुर नाले की समस्या बनी हुई है। बीते साल क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि जिन क्षेत्रों में जलभराव है, वहां सेनेटरी इंस्पेक्टर को नालों की सफाई और कचरा हटाने का निर्देश दिया है। लखनपुर नाले के समाधान के लिए जिला पंचायत को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed