फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways started new trains for summer vacation

Railway: गर्मी की छुटि्टयों में यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत, शुरू की गईं नई ट्रेन; आगरा से होकर गुजरेंगी

Sun, 30 Mar 2025 03:13 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 30 Mar 2025 03:13 PM IST
सार

गर्मियों में स्कूल्स की छुटि्टयां हो जाती हैं। ऐसे में लोग घूमने की योजना बनाते हैं। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे ने अभी से योजना बनानी शुरू कर दी है। कई नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इन ट्रेनों में एसी के साथ स्लीपर व सामान्य कोच भी हैं।

विज्ञापन
Railways started new trains for summer vacation
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे दो नई ट्रेनों का संचालन 7 अप्रैल से कर रहा है। यह साप्ताहिक ट्रेन है। इसमें 22 कोच होंगे। ट्रेन आगरा से होकर भी गुजरेगी। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04125-04126 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनियस सुपरफास्ट ट्रेन 7 अप्रैल से चलेगी। इसमें ट्रेन संख्या 04125 प्रत्येक सोमवार को चलेगी। 30 जून तक संचालन होगा। इसके 13 फेरे होंगे। 
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04126 का प्रत्येक मंगलवार को 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक संचालन होगा। इसके भी 13 फेरे होंगे। इसमें 22 कोच हैं, जिसमें एसएलआर-डी के 2, सामान्य के 7, स्लीपर के 11 और एसी तृतीय के 2 कोच हैं। ये ट्रेनें इटावा, टूंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपवास से होकर गुजरेंगी। फतेहपुर सीकरी पर सुबह 5:49 बजे और ईदगाह पर सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी। वापसी पर फतेहपुर सीकरी में सुबह 5:51 बजे और ईदगाह स्टेशन पर सुबह के 7 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


रेलवे ने चलाई 6 नई ट्रेनें
ट्रेन संख्या 03007-03008 हावड़ा-खातीपुरा-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन साप्ताहिक है। इसमें एसी सेकंड और एसी थर्ड का एक-एक कोच, सामान्य के 3 और स्लीपर के 12 कोच हैं। ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा से 13 अप्रैल से एक जून तक प्रत्येक रविवार चलेगी। हावड़ा से शाम 6 बजे से चलेगी और अगले दिन आगरा कैंट स्टेशन पर शाम 6:10 बजे और खातीपुरा में रात 11:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 03008 खातीपुरा से 15 अप्रैल से 3 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खातीपुरा से सुबह 5:30 बजे चलकर आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 10:05 बजे और अगले दिन हावड़ा स्टेशन पर दोपहर 3:15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01905-01906 कानपुर सेंट्रल-असारव-कानपुर सेंट्रल समर स्पेशल भी साप्ताहिक है। इसमें सामान्य के 8, स्लीपर के 4, एसी थर्ड के 5 और एसी सेकंड के एक कोच है। ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल से 7 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार चलेगी। 


ये ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 8 बजे बजे चलकर ईदगाह स्टेशन पर दोपहर एक बजे और असारव स्टेशन पर अगले दिन सुबह 5:45 बजे पहुंचेगी। असारव से ट्रेन सुबह 9:15 बजे चलकर अगले दिन ईदगाह स्टेशन पर रात 2:25 बजे और कानपुर सेंट्रल पर सुबह 7 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed