{"_id":"602171a38ebc3ed280516ac4","slug":"railways-sedule-change-kasganj-news-agr479835175","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक ट्रेन के शेड्यूल में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक ट्रेन के शेड्यूल में हुआ बदलाव
विज्ञापन
कासगंज ट्रेन की खबर से संबंधित फोटो- कासगंज का रेलवे स्टेशन
- फोटो : KASGANJ
कोरोना काल में ट्रेनों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रेलवे जुटा हुआ है। हालांकि अभी नई ट्रेनें कासगंज स्टेशन को नहीं मिल पा रही हैं लेकिन पूर्व से चल रहीं ट्रेनों को व्यवस्थित रूप से दौड़ाने का रेलवे का पूरा प्रयास है। इधर रेलवे ने एक साप्ताहिक ट्रेन का शेड्यूल भी बदल दिया है। यह ट्रेन पूर्व में जयपुर से लखनऊ तक जाती थी लेकिन अब लखनऊ में सिर्फ गोमतीनगर स्टेशन तक जा रही है।
कासगंज से बरेली, मथुरा, कानपुर की ओर सप्ताह में पांच दिन और सप्ताह में तीन दिन ट्रेनें दौड़ रही हैं। इसके अलावा दो दैनिक स्पेशल ट्रेनें भी कासगंज-कानपुर के बीच चल रही हैं। इधर लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म व्यस्त होने के कारण अब लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस में आंशिक बदलाव किया गया है। यह ट्रेन लखनऊ के चारबाग स्टेशन तक न जाकर सिर्फ गोमतीनगर तक जाएगी। यात्री सिर्फ गोमतीनगर तक का ही आरक्षण इस ट्रेन में करा सकते हैं।
पटरियों की मरम्मत का काम जारी
सुरक्षा और संरक्षा को प्राथमिकता में शामिल किए रेलवे पटरियों की भी निगरानी कर रहा है। जहां जहां मरम्मत की जरूरत दिखाई दे रही है वहां मरम्मत की जा रही है। सोमवार को कानपुर ट्रैक के बढ़ारीकलां पर पटरियों की मरम्मत रेलवे द्वारा कराई गई। मरम्मत के दौरान ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन-
- पूर्व में जो ट्रेन लखनऊ चारबाग स्टेशन तक जाती थी वह अब जयपुर से गोमतीनगर तक जा रही है। रेलवे ने बदलाव कर दिया है। अब गोमतीनगर तक के लिए इस ट्रेन में आरक्षण होंगे। - अभिषेक वर्मा, स्टेशन अधीक्षक।