फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway Group D Recruitment Exam 2022 Younger brother came in place of elder brother caught in photo matching

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षाः बड़े भाई की जगह आया था छोटा भाई, फोटो मिलान में पकड़ा गया

Sun, 18 Sep 2022 11:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 11:04 PM IST
सार

कमला नगर के संत राम कृष्ण कन्या महाविद्यालय में आयोजित रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। वह किसी और की नहीं, बल्कि अपने बड़े भाई की परीक्षा देने के लिए आया था। जब फोटो का मिलान किया गया, तो आरोपी पकड़ में आ गया।
 

विज्ञापन
Railway Group D Recruitment Exam 2022 Younger brother came in place of elder brother caught in photo matching
फर्जी परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में शनिवार को रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा थी। तृतीय पाली की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ लिया गया। वह बड़े भाई के स्थान पर परीक्षा देने आया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बल्केश्वर के शिवपुरी स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की तृतीय पाली में शाम 3:30 बजे से 4:30 बजे तक आरआरसी ग्रुप डी की परीक्षा थी। परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र को चेक करने के बाद प्रवेश दिया जा रहा था। महाविद्यालय के गेट पर लोकेंद्र सिंह और भीम सिंह तैनात थे। तभी परीक्षार्थी आया। उसने मथुरा के छाता निवासी बलराम सिंह का प्रवेश पत्र लिया था। मगर, फोटो में जो व्यक्ति था, वह परीक्षा देने वाला नहीं था। इस पर आधार कार्ड भी देखा गया। 

विज्ञापन

शक होने पर की गई सख्ती से पूछताछ 

शक होने पर कर्मचारियों ने पूछताछ की। सख्ती से पूछने पर परीक्षा देने आए युवक ने अपना नाम रवि कुमार बता दिया। पूछताछ में उसने बताया कि बलराम सिंह बड़ा भाई है। उसे लग रहा था कि परीक्षा में पास करा देगा। इस कारण ही आ गया था। मगर, पकड़ लिया गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में सौरभ कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी 

थानाध्यक्ष विपिन गौतम का कहना है कि बड़े भाई की परीक्षा देने आए युवक को पकड़ लिया। उसको रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed