फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway employee Woman murder body found in toilet of Andhra Express in mathra delhi

चलती ट्रेन में कत्ल: गहने लूटकर महिला रेलकर्मी की हत्या... आंध्र एक्सप्रेस के शौचालय में मिली लाश; चेहरा कुचला

Wed, 22 Jan 2025 02:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Jan 2025 02:07 PM IST
सार

दिल्ली से आगरा के लिए चली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस में महिला रेलकर्मी की हत्या का मामला सामने आया है। महिला रेलकर्मी का शव शौचालय में मिला है। गहने भी लूटे गए हैं। महिला के चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार के निशान मिले हैं। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
railway employee Woman murder body found in toilet of Andhra Express in mathra delhi
railway employee murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से आगरा के लिए चली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय में महिला रेलकर्मी का शव सोमवार देर रात मिला। कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ की टीम ने मथुरा में ट्रेन रुकवाकर शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जीआरपी थाने में महिला के पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत जिले के मोहाना थाने के गांव जुआ निवासी रवि ने बताया कि उनकी मां राजवाला रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड-वन के पद पर नौकरी करतीं थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती सराय रोहिल्ला स्टेशन पर थी। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी पर निकलीं, लेकिन रात तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद सूचना मिली की आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस के एस-1 कोच के बराबर में लगे जनरल कोच के शौचालय में लहूलुहान हालत में शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को सबसे पहले हाथरस के थाना सहपऊ के गांव सिखरा निवासी पुष्कर रावत ने देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी रेल मदद के टोल फ्री नंबर 139 पर सूचना दी। तब तक गाड़ी शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन से गुजर चुकी थी। 
 
Trending Videos

आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस का मथुरा में स्टॉपेज न होने के चलते रेलवे कंट्रोल रूम ने मथुरा आरपीएफ को जानकारी दी। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने मथुरा जंक्शन पर ट्रेन को रुकवाया और शव को नीचे उतारवाया। इसके बाद जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पोस्टमार्टम हाउस पर राजवाला के भाई सतवीर ने बताया कि उनकी बहन की हत्या कर लूट की गई है। हत्यारों ने किसी भारी वस्तु से उनकी बहन के चेहरे पर प्रहार किया। इसके बाद सोने की चेन, दो सोने के कड़े, कान की बाली और एक सोने की अंगूठी लूट ली। 

हत्यारे शव को ट्रेन के शौचालय में रख कर फरार हो गए। जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि रेलकर्मी के पुत्र रवि की तहरीर पर शून्य में केस दर्ज कर लिया है। मामला दिल्ली का है इसलिए जांच के लिए मुकदमा दिल्ली स्थानांतरण कर दिया गया है। आगे की कार्यवाही दिल्ली जीआरपी करेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
 

ट्रेन में लाइट चेक करने का करतीं थीं कार्य
मृत महिला के भाई सतवीर ने बताया कि उनकी बहन ट्रेनों में लाइट चेक करने का कार्य करतीं थीं। उनकी हत्या ड्यूटी के दौरान ही हुई है। चूंकि शव जनरल डिब्बे में मिला है। जनरल डिब्बे में भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में हत्या और लूट की वारदात नहीं हो सकती है। सोनीपत से दिल्ली जाते समय या दिल्ली में खड़ी ट्रेन में बहन की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की सेवानिवृत्ति में अभी छह माह का समय शेष रह गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed