{"_id":"5d8f225d8ebc3e93b24e3bf5","slug":"raid-on-cracker-factory-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घनी बस्ती में बने मकान पर पुलिस का छापा, 'बारूद' का जखीरा बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनी बस्ती में बने मकान पर पुलिस का छापा, 'बारूद' का जखीरा बरामद, आरोपी फरार
Sat, 28 Sep 2019 05:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
मकान में छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में शनिवार को पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने घनी आबादी के बीच बने एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में आतिशबाजी का जखीरा बरामद किया है। घर में आतिशबाजी का जखीरा रखने वाला दुकानदार फरार है। अवैध रूप से रखी गई आतिशबाजी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह और सीओ सिटी इंदुप्रभा को सूचना मिली कि चंद्रवार गेट रेलने लाइन के किनारे स्थित एक मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण किया गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने सीओ सिटी, चीफ फायर ऑफिसर जशवीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया के साथ उक्त मकान में छापा मारा।
मकान की ऊपर की मंजिल पर अधिकारी पहुंचे तो देखा तीन कमरों में भारी मात्रा आतिशबाजी रखी हुई है। आतिशबाजी का जखीरा देखकर अधिकारी दंग रह गए। मकान के अंदर रखी अलमारियों में भी आतिशबाजी रखी थी।

थाने के पीछे रखवाई गई आतिशबाजी
पुलिस ने आतिशबाजी का लाइसेंस आदि को दिखाने को कहा तो घर में मौजूद महिलाएं नहीं दिखा सकीं। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर उसको थाना दक्षिण के पीछे रखवाया है। एसएचओ फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि राजू गांधी पार्क में पटाखे की दुकान अस्थाई रूप से लगाता है। जांच पड़ताल के साथ कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीण कुमार उर्फ राजू त्योहारों का सामान बेच कर परिवार चला रहा है। रक्षाबंधन पर राखी, होली पर अबीर-गुलाल और पिचकारी बेचता है। दीपावली पर आतिशबाजी लाकर बेचता है। वो इस मकान में किराये पर रहता है। मकान मालिक को भी नहीं पता था कि उनके घर में आतिशबाजी का जखीरा रखा हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें