{"_id":"66c1b958dd0c85b5ab0444e8","slug":"raid-in-mawa-mandi-before-rakshabandhan-chaos-among-adulterers-stampede-watch-video-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रक्षाबंधन से पहले मावा मंडी में छापेमारी, मिलवाटखोरों के छूटे पसीने...जमीन में दबा दिया गया मिलावटी खोआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रक्षाबंधन से पहले मावा मंडी में छापेमारी, मिलवाटखोरों के छूटे पसीने...जमीन में दबा दिया गया मिलावटी खोआ
Sun, 18 Aug 2024 02:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:35 PM IST
सार
रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा टीम ने मावा मंडी में छापेमारी की। इससे मिलवाटखोरों में अफरातफरी मच गई। टीम ने 8 क्विंटल मावा मिट्टी में दबा दिया।
विज्ञापन
जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को रक्षाबंधन से एक दिन पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम मावा मंडी पहुंच गई। टीम को देखर मंडी में अफरातफरी मच गई। यहां कई विक्रेताओं के यहां से नमूने लिए, तो कुछ टीम को देखकर वहां से भाग खड़े हुए।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार की सुबह बालूगंज स्थित मावा मंडी में छापा मारा। टीम को देखकर मंडी में भगदड़ मच गई। आठ विक्रेता मावा से भरी डलिया छोड़कर भाग गए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वे नहीं आए। इस पर टीम ने मावा की प्रारंभिक जांच की तो उसमें दुर्गंध आ रही थी। मिलावट की भी आशंका थी। इस पर 8 क्विंटल मावा को मिट्टी में दबाकर नष्ट कर दिया है।
जिला अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि त्योहार के चलते मिलावटी मिठाई की आशंका अधिक रहती है। इस पर प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में सुबह कार्रवाई की गई थी, जिसमें करीब दो लाख रुपए का 8 क्विंटल मावा नष्ट करा दिया है।