फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra will be held in Agra on 25th February

Agra: 25 फरवरी को होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, इन मार्गों से होकर निकलेगी

Wed, 21 Feb 2024 12:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 12:32 AM IST
सार

25 फरवरी को आगार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रस्तावित है। इस यात्रा का रूट निर्धारित कर दिया गया है। पार्टी पदाधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra will be held in Agra on 25th February
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में 25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। इसे लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा टेढ़ी बगिया स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होगी। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

इन मार्गों से होकर निकलेगी यात्रा

शहर कांग्रेस प्रवक्ता आईडी श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा टेढ़ी बगिया से शुरू होकर सौ फुटा रोड स्थित सीएनजी पंप तक पदयात्रा करेगी। इसके बाद शाहदरा, नुनिहाई होते हुए आंबेडकर पुल से यमुना किनारा, हाथी घाट, लाल किला, बालूगंज गुरुद्वारा रोड, मॉल रोड, प्रताप पुरा, राणा प्रताप कॉलोनी, सदर बाजार होते हुए बुंदू कटरा, गोपाल पुरा, सेवला होते हुए तेहरा चौराहे पर पहुंचेगी। 

विज्ञापन


तेहरा से सैंया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की ओर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डटोसरा को ध्वज हस्तांतरण किया जाएगा। यात्रा मनिया, धौलपुर, मुरैना होते हुए ग्वालियर में रात्रि विश्राम करेगी। रूट के निरीक्षण में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, अशोक शर्मा, विनोद जरारी, सोनू सक्सेना, प्रदीप जैन सीए आदि शामिल रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को जानकारी दी जाएगी

पार्टी के लोगों ने पूरे यात्रा मार्ग पर स्वागत के लिए होर्डिंग्स, बैनर, झंडे आदि लगाने के स्थान को चिह्नित कर लिया है। बुधवार से पूरे शहर में लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed