फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raging Case: Senior Doctors student sent porn messages to Junior Doctor students in Whatsapp

रैगिंग मामलाः पहले भेजे अश्लील मैसेज अब डिलीट करा रहे

Thu, 04 Oct 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 04 Oct 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Raging Case: Senior Doctors student sent porn messages to Junior Doctor students in Whatsapp
एसएन में रैगिंग के बाद प्राचार्य की क्लास। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एसएन मेडिकल कालेज प्रशासन पहली साल के एमबीबीएस छात्रों के साथ रैगिंग की घटना को दबाने में जुट गया है। एंटी रैगिंग सेल ने छात्रों के मोबाइल से अश्लील मैसेज डिलीट करा दिए हैं। आरोपी सीनियरों पर कार्रवाई के बजाए हिदायत देकर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


बैच 2018 के छात्रों को सीनियरों ने व्हाटसएप पर सात पेज की गाइड लाइन जारी की थी। इसमें छोटे बाल, तय रंग के ड्रेस जूते, वाहन से न आने जैसी हिदायत दी। बाकी के छह पेजों पर शपथ पत्र, लड़कियों के प्रकार, मेडिकल कोर्स की अश्लील भाषा में परिभाषाएं गढ़ी थी। 
विज्ञापन


एक-एक को फोन कर सीनियर एकांत स्थान पर बुलाकर पढ़वाते, विरोध करने वाले छात्रों को पीटा जाता था। घटना सामने आने के बाद कालेज प्रशासन में
हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एंटी रैगिंग सेल ने जूनियर छात्र को बुलाया। उनके मोबाइल जांचें और मैसेज भेजने वाले सीनियर छात्रों को भी बुलाया। 

दोनों के मोबाइल से अश्लील मैसेज डिलीट कराकर दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी। जबकि यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार रैगिंग के आरोपों की
जांच कर लिखित में रिपोर्ट बनाई जाती। 

रैगिंग के प्रति किया जागरूक, फ्रेशर पार्टी पर ग्रहण

रैगिंग की घटना पर प्राचार्य डॉक्टर जीके अनेजा ने सभी फैकल्टी और सीनियर छात्रों के साथ एलटी वन में बैठक कर रैगिंग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सीनियरों से कहा कि रैगिंग की घटना हुई तो उनके अभिभावकों को बुलाया जाएगा। सस्पेंड भी किए जा सकते हैं।

इससे करियर चौपट हो जाएगा,माता-पिता के सपने टूट जाएंगे। उन्होंने जूनियर छात्रों से मित्रवत व्यवहार करने की सीख दी। इस घटना के बाद फ्रेशर पार्टी पर भी ग्रहण लग गया है। कालेज प्रशासन ने फ्रेशर पार्टी पर अभी रोक लगा दी है। 

जूनियरों को दिए ग्रुप में जाने के निर्देश

रैगिंग से बचने के लिए एंटी रैगिंग सेल ने गाइड लाइन जारी की है। इसमें जूनियरों को अकेले कालेज में न घूमने, अपरिचित का फोन उठाने से बचने, अकेले न जाकर ग्रुप में जाने, सीनियरों के हास्टल के आसपास न जाने को कहा है। घटना पर एंटी रैगिंग सेल के हेल्प लाइन नंबर पर फोन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed