फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ragic accident on Jyoti Road truck crushed bike riders one died

Mainpuri: ज्योंती रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Tue, 22 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Nov 2022 12:02 AM IST
सार

हादसे में दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए  रेफर किया गया है। वहीं युवक की मौत की खबर मिलने से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
ragic accident on Jyoti Road truck crushed bike riders one died
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के थाना औंछा के ज्योंती रोड पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से आगरा और मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी अंकुश जाटव (20) टाइल्स लगाने का काम करता था, सोमवार की सुबह वह बाइक से शहर काम करने के लिए आ रहा था। उसके साथ गांव नगला हार निवासी अभिषेक और प्रयांशू भी शहर आ रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में ज्योंती के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, वहां अंकुश को मृत घोषित कर दिया गया, इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। अभिषेक की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा और प्रयांशू को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

कोचिंग के लिए आ रहे थे घायल युवक

ज्योंति रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल अभिषेक और प्रयांशू बीएससी के छात्र थे। वह रोजाना शहर में कोचिंग पढने के लिए आते थे। सोमवार को वह लोग शहर आने के लिए अंकुश की बाइक पर बैठ गए थे। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed