{"_id":"64cf258d4bb6429f840556af","slug":"radhasoami-satsang-sabha-refused-to-remove-construction-and-road-done-in-doob-area-at-agra-2023-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: डीएम के अल्टीमेटम को नहीं मानें सत्संगी, दी सीधी चुनौती; बोले- नहीं हटाएंगे निर्माण और सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: डीएम के अल्टीमेटम को नहीं मानें सत्संगी, दी सीधी चुनौती; बोले- नहीं हटाएंगे निर्माण और सड़क
Sun, 06 Aug 2023 10:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:16 AM IST
सार
आगरा में डीएम के अल्टीमेटम को भी सत्संगी नहीं मानें। उन्होंने सीधी चुनौती दी। कहा कि निर्माण और सड़क नहीं हटाएंगे।
विज्ञापन
Agra: दयालबाग पोइयाघाट पर बने अवैध निर्माण के गेट पर सत्संगियों ने सील करके नोटिस लगा दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा ने डूब क्षेत्र में किए गए निर्माण और सड़क को शनिवार को भी नहीं हटाया। डीएम को सीधी चुनौती देते हुए सत्संग सभा ने एलान किया कि वह सड़क और अन्य निर्माण नहीं हटाएंगे। उन्होंने प्रशासन से कभी नहीं कहा कि वह ऐसा करेंगे। उन्हें जो करना है कर लें। सत्संग सभा कोर्ट का रास्ता अपनाएगी। सिंचाई विभाग ने जो नोटिस दिया है, उसका कानूनी तरीके से जवाब दिया जाएगा, लेकिन जो बना लिया है, उसे हटाएंगे नहीं।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रशासन ने दावा किया था कि राधास्वामी सत्संग सभा ने शनिवार सुबह तक खुद ही यमुना नदी के डूब क्षेत्र में किए गए अपने अवैध निर्माण हटाने का समय मांगा था। लेकिन सत्संगियों के मुकरने के बाद भी पूरे दिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पाया, जबकि डीएम ने कहा था कि अगर सभा नहीं हटाएगी तो प्रशासन अवैध निर्माण को हटा देगा। पूरे दिन यहां सन्नाटा रहा। सत्संगियों ने गेट पर ताला लगाकर सील लगा दी और गार्ड तैनात कर दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP Roadways: मथुरा में आईं जीपीएस, वाईफाई और टेलीविजन की सुविधा से लैस बसें, CCTV से अधिकारी जान सकेंगे हाल
विज्ञापन
निर्माण करके गेट पर पहले ताला, अब सील लगाई
राधास्वामी सत्संग सभा ने यमुना नदी के डूब क्षेत्र में चारागाह की 153 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण करने के बाद कांटेदार तारों से घेरकर गेट लगा दिया। डूब क्षेत्र में सड़क निर्माण कर लिया। प्रशासन ने इसे हटाने की चेतावनी दी तो सत्संग सभा ने गेट पर ताला लगाने के बाद उसे सील कर दिया।रोजाना यहां सिर्फ ताला लगाया जाता था, पर शनिवार को ताले को कपड़े से ढंककर लाख से सील लगाई गई। राधास्वामी सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी एसके नैयर ने कहा कि गेट पर सील इसलिए लगाई गई है कि यहां गांव वाले और अराजकतत्व घूमते हैं। कोई प्रवेश न कर जाए।
यह भी पढ़ेंः- नौकर ने की दरोगा दिनेश की हत्या: बोला- बेटी की फीस भरनी थी, सैलरी मांगी तो कर दी मेरी बेइज्जती; इसलिए मार दिया
सिंचाई विभाग खेल रहा नोटिस-नोटिस
सिंचाई विभाग सत्संग सभा के डूब क्षेत्र में निर्माण के बाद कार्रवाई करने की जगह नोटिस-नोटिस खेल रहा है। आगरा नहर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने पहले 7 दिन का नोटिस दिया था। 4 दिन बीतने के बाद फिर से यहां नोटिस लगाया गया है।इसमें तीन दिन का समय राधास्वामी सत्संग सभा को स्पष्टीकरण देने के लिए दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के तहत बहादुरपुर मौजा खासपुर में यमुना नदी के डूब क्षेत्र में पक्की सड़क का निर्माण किया गया है जो प्रतिबंधित है। तीन दिन में आफिस में स्पष्टीकरण दें।