{"_id":"66b5eb76a5613928e708e017","slug":"racket-caught-in-bainpur-agra-used-to-tell-pregnant-woman-what-is-there-in-womb-2024-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा के बाईंपुर में पकड़ा रैकेट, प्रेग्नेंट महिला को बताते थे गर्भ में क्या..? पांच शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा के बाईंपुर में पकड़ा रैकेट, प्रेग्नेंट महिला को बताते थे गर्भ में क्या..? पांच शातिर दबोचे
Fri, 09 Aug 2024 03:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:42 PM IST
सार
आगरा के बाईंपुर में भ्रूण परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया। आरोपियों द्वारा मोटी रकम लेकर बताया जाता था कि गर्भ में क्या है।
विज्ञापन
भ्रूण परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा एसओजी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाईंपुर स्थित घर में भ्रूण लिंग जांच का रैकेट पकड़ा। सरगना, मकान मालिक, एजेंट समेत 6 गिरफ्तार किए हैं। भ्रूण लिंग जांच होने पर कोख में ही बेटियों को खत्म भी कर दिया जाता था। घर से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, दो कार समेत 14 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। सभी के खिलाफ पीसीपीएनटीडी (प्री कॉन्सेप्शन एंड प्री नेटल डाग्यनोस्टिक टेक्निक एक्ट) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सिकंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि एसओजी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाईंपुर में छापा मारा। यहां पर एक कमरे में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भवती महिला के भ्रूण के लिंग की जांच करने की तैयारी कर रहे थे। मौके पर रैकेट का सरगना योगेंद्र उर्फ बनिया निवासी रैपुरा अहीर रुनकता भी पकड़ा गया। ये पूर्व में भी भ्रूण लिंग जांच कराने के मामले में पकड़ा जा चुका है और मुकदमा चल रहा है। ये मकान मालिक अतुल कुमार के साथ भ्रूण लिंग जांच का रैकेट चला रहा था। घर में ही अन्य सहयोगी मोहन सिंह यादव उर्फ बंटी निवासी मुरली नगर रुनकता, देेवेंद्र सिंह निवासी रैपुरा अहीर, सुंदर सिंह निवासी रामनगर चारबाग फिरोजाबाद को पकड़ा गया। यहां सती नगर रामबाग निवासी विनेश कुमार की पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। ये गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए लाई थी। गर्भ में बेटी होने पर ये गर्भपात भी करवाते थे। इनके खिलाफ 18/23/25 पीसीपीएनटीडी 61(2)318/91 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाट देखने के बहाने रखी नजर, महीनेभर से कर रहे थे रैकी
पुलिस ने बताया कि बाईंपुर में भ्रूण लिंग जांच के लिए गर्भवती महिलाएं आने की मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर सर्विलांस की टीम महीनेभर से रैकी कर रही थी। शुक्रवार की सुबह 9 बजे सूचना मिलने के बाद टीम तय घर से 200 मीटर की दूरी पर दो कारों से अलग-अलग पहुंची। प्लाॅट और मकान देखने के बहाने आरोपियों की लोकेशन पर नजर रखी गई। जैसे ही गर्भवती महिला को लेकर एजेंट घर पहुंची, टीम ने छापा मारा। मकान मालिक टीम को घर में घुसने नहीं दे रहा था। सख्ती दिखाने के बाद अंदर गए।
पुलिस ने बताया कि बाईंपुर में भ्रूण लिंग जांच के लिए गर्भवती महिलाएं आने की मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर सर्विलांस की टीम महीनेभर से रैकी कर रही थी। शुक्रवार की सुबह 9 बजे सूचना मिलने के बाद टीम तय घर से 200 मीटर की दूरी पर दो कारों से अलग-अलग पहुंची। प्लाॅट और मकान देखने के बहाने आरोपियों की लोकेशन पर नजर रखी गई। जैसे ही गर्भवती महिला को लेकर एजेंट घर पहुंची, टीम ने छापा मारा। मकान मालिक टीम को घर में घुसने नहीं दे रहा था। सख्ती दिखाने के बाद अंदर गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन