फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Race for Braj BJP Regional President Post Heats Up, Key Leaders in Contention as Decision Expected Soon

UP: भानु महाजन, विजय शिवहरे या राम प्रताप सिंह चाैहान, कौन बनेगा भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष? चर्चा में इनके नाम

Fri, 22 May 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 11:16 AM IST
सार

भाजपा में ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और कई दिग्गज नेता इस रेस में शामिल हैं। पार्टी जल्द ही सभी नामों पर अंतिम फैसला कर क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन
Race for Braj BJP Regional President Post Heats Up, Key Leaders in Contention as Decision Expected Soon
भाजपा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की जिला और महानगर की टीम की घोषणा के साथ ही अब सियासी हलकों में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद के लिए जोर आजमाइश तेज हो गई है। दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक परिक्रमा में जुटे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री की केंद्रीय नेताओं से बैठक भी हो चुकी है। माना जा रहा है कि अगले एक हफ्ते में ब्रज समेत सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों का एलान हो सकता है। मौजूदा समय में बरेली निवासी दुर्विजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। शाक्य वोट बैंक ब्रज क्षेत्र में कई सीटों पर निर्णायक भूमिका में है। ऐसे में पार्टी के भीतर बदलाव के लिए मंथन जारी है।
विज्ञापन


पार्टी के भीतर इस बार सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष बदलने की चर्चा तेज हैं, ऐसे में कई नए नाम इस पद की रेस में बताए जा रहे हैं। इनमें भाजपा आगरा के पूर्व महानगर अध्यक्ष भानु महाजन व प्रमोद गुप्ता, प्रदेश भाजपा महामंत्री राम प्रताप सिंह चाैहान, प्रदेश मंत्री व एमएलसी विजय शिवहरे, मौजूदा क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार शामिल हैं। भानु हाल ही में पश्चिम बंगाल चुनाव में भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद भी माैजूदा समय में गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के जिला प्रभारी हैं। क्षेत्रीय पदाधिकारियों में सिकरवार का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। वहीं, राम प्रताप व विजय शिवहरे प्रदेश संगठन में हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक (पीडीए) के समीकरण को ध्यान में रखकर ही फैसला करने के मूड में है। ऐसे में वह हर नाम के लाभ और नुकसान का आंकलन करते हुए फैसला करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed