{"_id":"623a014f506e24253457a095","slug":"question-papers-of-three-days-examinations-were-delivered-to-the-centers-kasganj-news-agr527798465","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पहुंचाए गए केंद्रों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पहुंचाए गए केंद्रों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को भेजने की रणनीति इस बार बदल दी है। पहली तीन परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को ही जिले को उपलब्ध कराया गया है। विभाग ने इन प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दिया है। केंद्रों पर इनको डबल लॉक की सुरक्षा में रखा गया है।
बोर्ड परीक्षा में अब एक दिन का समय ही शेष रह गया है। शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। परिषद ने इस बार एक साथ सभी विषयों के प्रश्नपत्रों को नहीं भेजा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पहले तीन दिन की जो परीक्षाएं आयोजित होंगी उनके प्रश्नपत्र ही इस बार उपलब्ध कराए गए। आगे भी इसी हिसाब से प्रश्नपत्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि प्रश्नपत्रों के लीक होने की संभावना न रहे।
प्रश्नपत्रों को ले जाने वाली गाड़ियों के साथ सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया है। केंद्रों पर इन प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखवाया गया। जिसमें से एक लॉक की चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरे लॉक की चाबी सह केंद्र व्यवस्थापक के पास रखी गई है। दोनों लॉक की जो अतिरिक्त चाबियां हैं उनको स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रख कर सील कराया गया है।
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षकों की लगी ड्यूटी
बोर्ड परीक्षा के लिए परिषद से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। 2100 कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था परीक्षा के दौरान रहेगी। जिन कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा ड्यूटी में लगाया गया है उनको ड्यूटी उपलब्ध कराने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं व अन्य सामग्री पहले ही पहुंचा दी गई थी। प्रश्नपत्रों को भेजने के कार्य पूरा कर लिया गया है। पहले तीन दिन की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र केंद्रों को भेजे गए हैं।
एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक