फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर में प्रयोग किए ग्लब्स सड़क पर फेंके, दहशत

Mon, 04 May 2020 05:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Quarantine Center
मथुरा। क्वारंटीन मेडिकल स्टॉफ के प्रयोग के बाद सड़क और नाली में फेंके गए ग्लब्स। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। क्वारंटीन सेंटर में प्रयोग किए गए ग्लब्स रमणरेती मार्ग पर बसेरा होटल के बाहर सड़क और नालियों में मिलने पर नगर निगम कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए हैं। यह ग्लब्स किसने फेंके, यह अब कोई बताने को तैयार नहीं है। ग्लब्स एक नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में हैं। कॉलोनी के लोगों ने जिला प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के रमणरेती मार्ग पर बसेरा होटल है। इस होटल में करीब 13 मेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन कराया गया है। क्वारंटीन कराए गए मेडिकल स्टाफ के प्रयोग किए गए ग्लब्स सड़क और नाले में देखकर नगर निगम कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई, वहीं उबाल भी साफ नजर आया। कॉलोनी के लोगों को अब चिंता सताने लगी है। स्थानीय निवासी पीवी गोस्वामी का कहना है कि यह ग्लब्स सड़क और नाली में किसने फेंके यह तो साफ नहीं है, पर इतना जरूर है कि ग्लब्स एक नहीं बल्कि 100 से 150 तक हैं। महामारी में लापरवाही से लोग चिंतित हैं। जिला प्रशासन इस महामारी में हो रही लापरवाही पर सख्ती से रोक लगाए।
विज्ञापन

सड़क पर फेंके ग्लब्स को छू रहे बंदर और जानवर
सड़क और नाली में फेंके गए ग्लब्स को बंदर छू रहे हैं। क्वारंटीन मेडिकल स्टाफ के प्रयोग किए गए यह ग्लब्स महामारी को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। ऐसा इसलिए कि बंदर और जानवर इन ग्लब्स पर मुंह तो मार रहे हैं, वहीं हाथों से छू भी रहे हैं। अगर किसी बंदर को यह बीमारी इन ग्लब्स के माध्यम से लग गई तो महामारी वृंदावन के लिए दिक्कत खड़ी कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed