फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PWD contractors refused to fill the potholes of the roads in Agra

Agra: कैसे गड्ढामुक्त होंगी आगरा जिले की सड़कें, पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों ने किया गड्ढे भरने से इनकार

Tue, 01 Nov 2022 02:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Nov 2022 02:32 PM IST
सार

आगरा जिले में 785 किमी सड़कों पर गड्ढे हैं। इन सड़कों का नवीनीकरण होना है, लेकिन ठेकेदारों ने टेंडर ही नहीं भरे हैं। 

विज्ञापन
PWD contractors refused to fill the potholes of the roads in Agra
बोदला-अछनेरा मार्ग पर गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में ठेकेदारों ने सड़कों के गड्ढे भरने से इनकार कर दिया है। सड़कों की गड्ढामुक्ति, नवीनीकरण और विशेष मरम्मत कार्यों के टेंडरों का बहिष्कार किया है। सोमवार को 50 से अधिक सरकारी ठेकेदारों ने हरीपर्वत स्थित एमडी जैन कॉलेज में बैठक की। जहां पिछले कार्यों का लंबित भुगतान नहीं होने तक कोई नया टेंडर नहीं डालने और सड़क कार्य नहीं करने का निर्णय हुआ है।

विज्ञापन


ठेकेदार संघ लोक निर्माण विभाग आगरा मंडल के अध्यक्ष सुबोध रावत, सचिव घनश्याम नरवार, कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष हृदेश शर्मा ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को बताया कि पिछले साल सड़कों की गड्ढामुक्ति, नवीनीकरण, विशेष मरम्मत कार्य किए गए थे, जिनका भुगतान नहीं हुआ। 50 से अधिक ठेकेदारों का 12 करोड़ रुपया भुगतान लंबित है। 

विज्ञापन

अधिशासी अभियंताओं पर लगाया शोषण का आरोप 

उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंताओं के आर्थिक शोषण व उत्पीड़न से तंग आकर ठेकेदार आत्महत्या के लिए विवश हैं। पूर्व सचिव विपिन अग्रवाल एवं हरिभान सिंह यादव ने कहा कि कई वर्षों से निर्माण कार्यों एवं डिपोजिट पार्ट-2 एवं पार्ट-5 में रोकी गई राशि का भुगतान भी अधिशासी अभियंता नहीं कर रहे। रॉयल्टी एमएम-11 जो कि खनन विभाग से जारी होती है। वह बॉर्डर पर ही उपलब्ध होनी चाहिए, लेकिन वह बार्डर पार करने पर ठेकेदारों के पास पहुंचती है। जांच में वह दूसरी जगह प्रयोग हुई मिलती हैं। जिसके कारण उन्हें छह गुना जुर्माना देना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- अमर उजाला पड़ताल: आगरा में शहर से लेकर देहात तक की सड़कों में कमर तोड़ गड्ढे, तस्वीरों में देखें हाल

बैठक में चौधरी कृपाल सिंह, पंकज उपाध्याय, मनोज चौधरी, जय प्रकाश चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि जिले में पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के गड्ढे भरने के लिए जो टेंडर निकाले थे वह ठेकेदारों ने नहीं भरे। टेंडर निरस्त हो गए। दोबारा निकाले गए टेंडर का बहिष्कार कर चुके हैं। आरोप है कि अधिशासी अभियंताओं और बाबूओं ने डमी फर्में बना रखीं हैं, जिन्हें अनुबंध पत्रों पर काम बांट कर गड्डे मुक्ति के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। 

845 किमी सड़कें जर्जर

जिले में पीडब्ल्यूडी की कुल 1693 सड़कें हैं। जिनकी लंबाई 4225 किमी है। इनमें 845 किमी लंबाई में सड़कें जर्जर हैं। 670 किमी सड़कों पर गड्ढे हैं जबकि 175 किमी सड़कों का नवीनीकरण होना है। सड़कों के लिए 3.50 करोड़ रुपये से अधिक पीडब्ल्यूडी को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक सड़कों के गड्ढे भरने के आदेश दिए हैं। ऐसा नहीं होने पर अधिशासी अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed