फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   purse stealing with cash jewelry of bride mother at five star hotel in agra

आगरा: पांच सितारा होटल से दुल्हन की मां का रुपयों से भरा पर्स चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
purse stealing with cash jewelry of bride mother at five star hotel in agra
लाल घिरे में संदिग्ध (सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक पांच सितारा होटल से शादी समारोह के दौरान दुल्हन की मां का पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स लेकर जाते एक किशोर और एक युवक होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आठ दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने सोमवार को एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की। पर्स में 4.5 लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये कैश रखा हुआ था।    

विज्ञापन


देवरी रोड निवासी अमर सिंह सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर हैं। उनकी बेटी नमृता की 22 फरवरी को फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी प्रशांत पुत्र रमेश बाबू से शादी थी। रमेश बाबू सेवानिवृत्त दरोगा हैं। उन्होंने बताया कि शादी समारोह का आयोजन पांच सितारा होटल में किया गया था। रात तकरीबन 11:40 बजे शादी समारोह चल रहा था। दुल्हन की मां मीना सोफे पर बैठी थीं। वह अपने पास पर्स लिए थे। वह लोगों के लिफाफे और जेवरात पर्स में रख रही थीं। 
विज्ञापन


सोफे पर रखा था पर्स
एक रिश्तेदार के साथ वह फोटो खिंचाने चली गईं। अपना पर्स सोफे पर ही रख दिया। तभी एक किशोर और युवक आए। किशोर अपने हाथ में कोट लिए था। उसने पर्स पर कोट रख दिया। इसके बाद कोर्ट से छिपाकर पर्स उठाकर ले गया। मीना को वापस आने पर पता चला। इस पर परिजनों ने होटल कर्मचारियों को बताया। फुटेज चेक किए गए। फुटेज में दोनों आरोपी नजर आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर सोमवार को एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया कि पर्स में एक लाख रुपये और 4.5 लाख रुपये के जेवरात थे। थाना ताजगंज के एसएसआई संजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। होटल में चोरी की घटना हुई है। फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।  

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं 
शादी समारोह में पर्स और बैग चोरी करने वाला गैंग सक्रिय है। वह अच्छे कपड़े पहनकर बरातियों के साथ प्रवेश कर जाते हैं। इसके बाद दुल्हन के मां-पिता पर नजर रखते हैं। मौका पाकर बैग और पर्स चोरी करके ले जाते हैं। कई बार फुटेज आने के बाद भी आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed