फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Punishment for second marriage with primary teacher after two years wife stole jewelry

दूसरी शादी की सजा: प्राइमरी की शिक्षिका संग लिए सात फेरे, दो साल बाद हुआ कुछ ऐसा; उड़े पति के होश

Sat, 22 Jul 2023 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 02:33 PM IST
सार

पहली पत्नी की मौत के बाद एटा के युवक ने शिक्षिका से दूसरी शादी की। शादी के दो साल बाद शिक्षिका पत्नी की पति की दौलत पर नीयत बिगड़ गई और वो घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके फरार हो गई। 

 

विज्ञापन
Punishment for second marriage with primary teacher after two years wife stole jewelry
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली नगर में शहर के मोहल्ला महाराणा प्रताप नगर निवासी नीरज कुमार जैन ने पत्नी इति कुलश्रेष्ठ निवासी मुरादाबाद के खिलाफ चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि पहली पत्नी की डेंगू के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद दूसरी शादी 16 फरवरी 2021 को इति कुलश्रेष्ठ के साथ हुई थी। वह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन

 

रखी थी ये शर्त

शादी से पहले ही शर्त रखी गई कि दो दिन बाद नौकरी से इस्तीफा देना होगा, लेकिन शादी के बाद नौकरी नहीं छोड़ी और आना-जाना करती रहीं। आरोप है कि 23 जून को पहली पत्नी की सोने की चूड़ी, चेन, अंगूठी आदि आभूषण सहित 165500 रुपये अलमारी से चोरी करके अपने मायके चली गईं। साथ में चाबी भी ले गईं। 

ये भी पढ़ें -  Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ से मथुरा तक ले आए 97 लाख रुपये का गांजा, ऐसे दिया पुलिस को धोखा; रह जाएंगे हैरान
 

दर्ज कराई एफआईआर

इस बारे में जानकारी करने पर पत्नी ने बताया कि अपने पिता सुरेशचंद्र और बहन प्रवृति के कहने पर जेवर आदि लाई हूं। वापस करने के लिए गुमराह किया, लेकिन वापस नहीं किए। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दंपती का आपसी मामला है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  मामा बना कंस: भांजी से बनाए संबंध... शादी के बाद बुलाया, न आने पर विवाहिता के पति के मोबाइल पर भेजी वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed