फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Public service center operator caught in cyber fraud, links extend to Haryana and Maharashtra

Agra News: साइबर ठगी में फंसा जनसेवा केंद्र संचालक, हरियाणा और महाराष्ट्र तक जुड़े हैं तार

Fri, 10 Jul 2026 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Public service center operator caught in cyber fraud, links extend to Haryana and Maharashtra
बाह। पारना के जनसेवा केंद्र का संचालक साइबर ठगी में संलिप्त मिला है। मामले में केंद्र संचालक के खिलाफ चित्राहाट थाने में उप निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साइबर ठगी के तार हरियाणा और महाराष्ट्र तक से जुड़े मिले हैं।
विज्ञापन


चित्राहाट थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में उपनिरीक्षक हरिओम ने कहा है कि एनसीआरपी (राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग) पोर्टल एवं प्रतिबिंब (साइबर अपराधों से निपटने और अपराधियों को पकड़ने के लिए विकसित प्रणाली) के माध्यम से निगरानी के दौरान जानकारी मिली कि पारना टंकी के पास साइबर कैफे एवं जनसेवा केंद्र का संचालक देवेश कुमार निवासी गांव पुरा बीरवल अनजान लोगों से बातचीत कर अपने खाते में रुपये डलवाता है। उससे पूछताछ की तो उसने मना कर दिया, मांगे जाने पर अपना बैंक खाता नंबर दिया। एनसीआरपी पोर्टल पर खाते की जांच करने पर पता चला कि सिरसा हरियाणा एवं कोल्हापुर महाराष्ट्र के करवीर में साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं। जिससे देवेश कुमार की साइबर अपराध में लिप्तता के साक्ष्य मिले हैं। चित्राहाट पुलिस ने धोखाधड़ी किए जाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed