फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   public did not re-elect winning MP In Fatehpur Sikri seat

Lok Sabha Election: फतेहपुर सीकरी की सियासत में दोबारा किसी के सिर नहीं सजा ताज, इस बार टूटेगा तिलिस्म?

Sat, 13 Apr 2024 11:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 11:37 PM IST
सार

Lok Sabha Election: फतेहपुर सीकरी की सियासत में दोबारा किसी के सिर ताज नहीं सजा। देखना होगा कि इस बार तिलिस्म टूटेगा या फिर जनता अपना रिकार्ड दोहराएगी। 

विज्ञापन
public did not re-elect winning MP In Fatehpur Sikri seat
राजकुमार चाहर (फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी) - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजनगरी आगरा के फतेहपुर सीकरी की सियासत भी अजब-गजब है। बुलंद दरवाजा की इस नगरी में कभी जनता ने एक बार के बाद दोबारा सांसद को मौका नहीं दिया। वहीं कभी दल ने भी जीते हुए पर भरोसा नहीं किया। नए परिसीमन से बनी इस सीट पर यह चौथा चुनाव है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि एक बार के बाद दोबारा सीकरी फतेह न होने का मिथक टूट पाएगा या नहीं।
विज्ञापन


आगरा से अलग होकर 2008 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट अस्तित्व में आई। 2009 में यहां पहली बार लोकसभा का चुनाव हुआ। सूबे में बसपा सरकार थी। तत्कालीन ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने पत्नी सीमा को चुनावी अखाड़े में उतारा। कांग्रेस से राजबब्बर ने ताल ठोंकी। महज दस हजार वोट के अंतर से राजबब्बर को हराकर सीमा उपाध्याय सांसद बन गई।
विज्ञापन


पहली बार बसपा का इस सीट पर कब्जा हुआ। भाजपा के अरिदमन सिंह तीसरे नंबर पर रहे। 2014 के चुनाव में मोदी लहर आई। भाजपा ने चौधरी बाबूलाल को प्रत्याशी बनाया। सीमा उपाध्याय दूसरी बार चुनाव लड़ीं। चौधरी बाबू लाल का मुकाबला हुआ। चौधरी बाबूलाल ने सीमा को करीब 1.73 लाख वोट से हरा दिया। 2019 में भाजपा ने सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भाजपा ने राजकुमार चाहर पर दांव लगाया। राजकुमार चाहर का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर से हुआ। राजकुमार चाहर ने प्रदेश की सबसे बड़ी जीत का भाजपा को तोहफा दिया। राजबब्बर को करीब पांच लाख वोट से शिकस्त दी। अब 2024 के चुनाव में भाजपा ने दूसरी बार राजकुमार चाहर को प्रत्याशी बनाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजकुमार दूसरी बार सीकरी फतेह कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed