{"_id":"681a1f355d7dd9398408da2f","slug":"protests-continued-at-registry-office-for-second-day-neither-agreement-was-made-nor-cases-were-heard-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: रजिस्ट्री दफ्तर में दूसरे दिन भी प्रदर्शन...बैनामा हुए न मुकदमों की सुनवाई, अधिवक्ता कर रहे ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रजिस्ट्री दफ्तर में दूसरे दिन भी प्रदर्शन...बैनामा हुए न मुकदमों की सुनवाई, अधिवक्ता कर रहे ये मांग
Wed, 07 May 2025 12:07 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 07 May 2025 12:07 AM IST
सार
निजी एजेंसी के विरोध में प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को दूसरी दिन भी रजिस्ट्री दफ्तर में कामकाज ठप रहा। इसके चलते बैनामा के लिए पहुंचने वाले लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में रजिस्ट्री दफ्तर में निजी एजेंसी के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं, कातिब और स्टांप वेंडर्स का विरोध-प्रदर्शन और हड़ताल जारी रही है। इस दौरान न कोई बैनामा हो सका और न मुकदमों की सुनवाई हुई। वादकारियों से लेकर पक्षकार तक परेशान रहे।
सदर तहसील बार एसोसिएशन महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार को भी हड़ताल रहेगी। रजिस्ट्री और तहसील में निबंधन एवं राजस्व कार्य का बहिष्कार रहेगा। मंगलवार को हड़ताल सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा, कलेक्ट्रेट बार के महासचिव लोकेंद्र शर्मा, गरीब सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा बाल योगी ने समर्थन किया। पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत, दिनेश चंद शर्मा, राम उपाध्याय और श्याम सुंदर शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
मौके पर दिव्यांश पांडेय, निशांत चतुर्वेदी, जगन प्रसाद तेहरिया, विष्णु गौड़, विमल तिवारी, बृजेश शर्मा, आशू यादव, हेमेंद्र जैन, सतीश अग्रवाल, मान सिंह धाकड़, मनोज कुमार, लाखन सिंह, भगवान सिंह, शिवनंदन शर्मा, सुबोध कुमार शर्मा आदि रहे। सदर तहसील में 500 से अधिक अधिवक्ता, कातिब व स्टांप वेंडर्स हैं। महासचिव अरविंद कुमार दुबे के अनुसार रजिस्ट्री दफ्तर में निजीकरण से बोझ बढ़ेगा। सरकार को निजी एजेंसी के कार्य आवंटित करने का प्रस्ताव निरस्त करना चाहिए।