फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest to caa is wrong

सीएए का विरोध अलोकतांत्रिक

Sun, 23 Feb 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
protest to caa is wrong
23एमएनपी-05-अवधनगर स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते सांसद हरनाथ सिंह याद? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। ये देश की अखंडता और एकता को रौंदने वाला काम है। ये बातें राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन

शहर के अवधनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान के आवास पर वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध करने वाले दो तरह के लोग हैं। एक वोटों के सौदागर हैं, जिनके लिए देश सर्वोपरि नहीं है। कांग्रेस, सपा व अन्य विपक्षी दल इसमें शामिल हैं। ये वही लोग हैं, जिनकी 2014 में मोदी जी ने दुकानें बंद करा दी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को बर्बाद करने के लिए साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

राहुल गांधी और ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सभी के बारे में जनता जानती है। वहीं शाहीन बाग के प्रकरण पर बोले, इसकी फंडिंग की जांच होनी चाहिए। सीएए को लेकर लोगों को बहकाया जा रहा है। इसमें मुस्लिम समाज के खिलाफ एक भी शब्द नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिमों को वोटर के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने मुस्लिमों से बहकावे में न आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने कहा कि अखिलेश दंगाइयों को शहीद का दर्जा और पेंशन देने की मांग कर रहे हैं। ये गिरावट की पराकाष्ठा है। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग भारत माता की जय नहीं बोलेंगे, वंदेमातरम नहीं कहेंगे ऐसे में कैसे आप देश के हैं। दिल्ली चुनाव में हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव जीत के कई कारण है पार्टी नेतृत्व इस पर चिंतन करेगा। इस दौरान संजीव यादव चेयरमैन, प्रदीप चौहान जिलाध्यक्ष, धीरू राठौर नगर अध्यक्ष, भूपेंद्र यादव, ओमजी दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed