फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property Dealer Murder Case Update Crime News Agra

रुपयों के विवाद में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 23 Jun 2020 10:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Jun 2020 10:16 AM IST
सार

  • एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच
  • गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रहे दबिश

विज्ञापन
Property Dealer Murder Case Update Crime News Agra
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलपुरा थाना क्षेत्र के अजीजपुर में रविवार रात हुई प्रापर्टी डीलर राजेश उर्फ राजे (40) की हत्या रुपयों के लेनदेन के विवाद में हुई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बमरौली अहीर गांव के चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रात में ही एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। अरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की हिदायत दी।
विज्ञापन


मृतक राजेश उर्फ राजे के भाई राकेश ने तहरीर में आरोप लगाया है कि राजे का बमरौली अहीर निवासी विपिन, रोहित, संतोष और जीते से पैसों का लेनदेन था। ये चारों राजे का पैसा वापस नहीं कर रहे थे। मांगने पर गोली मारकर हत्या की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन


आगरा: घर से टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि रविवार रात 9 बजे घर पर भूपसिंह और गोपाल नाम के दो लोग आए। वे उसे बात करने के बहाने से घर के बाहर मदरसे की तरफ ले गए। वहां पहले से ही विपिन, रोहित, संतोष, जीते, मौजूद थे। इन लोगों ने राजे के पहुंचते ही उसके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

तीन गोलियां राजे को लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर राजे की पत्नी व भाई दौड़े। इन लोगों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया। पर, दहशत में आसपास के लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए।

घटना की सूचना पर देर रात एसएसपी बबलू कुमार, एसपी ग्रामीण रवि कुमार भी पहुंचे। क्षेत्राधिकारी अछनेरा ने बताया है कि मामले में पुलिस ने विपिन, रोहित, संतोष, जीते के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। इनके बीच लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed