फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Property Dealer Murder Case Agra Police Search Lakhan Gang Crime News

प्रापर्टी डीलर हत्याकांडः पुलिस रडार पर लाखन गैंग के तीस सदस्य, कुंडली तैयार

Sat, 27 Jun 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 27 Jun 2020 12:22 AM IST
सार

  • 22 जून को हुई थी राजेश की हत्या
  • 36 घंटे बाद हुआ था खुलासा
  • लाखन गैंग के तीस सदस्य है पुलिस के निशाने पर

विज्ञापन
Property Dealer Murder Case Agra Police Search Lakhan Gang Crime News
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा। मलपुरा के धनौली में प्रापर्टी डीलर राजेश उर्फ राजे की हत्या के बाद पुलिस ने लाखन गैंग को सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गैंग में 30 सदस्य हैं। जल्द ही गैंग रजिस्टर्ड हो जाएगा।

मलपुरा के धनौली निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजेश उर्फ राजे की हत्या 22 जून को घर से बुलाकर कर दी गई थी। पुलिस ने 36 घंटे बाद हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी बमरौली अहीर निवासी रोहित, संतोष, धनौली निवासी भूप सिंह और गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बमरौली अहीर निवासी जीते उर्फ जितेंद्र और विपिना उर्फ विपिन फरार हो गए।
संबंधित खबरें...
आगरा: घर से टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
विज्ञापन


रुपयों के विवाद में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी बदमाश लाखन यादव गैंग के सदस्य हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गैंग में शामिल 30 सदस्यों को चिह्नित किया है। पुलिस गैंग के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी। गैंग को रजिस्टर्ड किया जाएगा।
 

Property Dealer Murder Case Agra Police Search Lakhan Gang Crime News
पुलिस की गिरफ्त में हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गैंग का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्यों ने वर्ष 2012 में शाहगंज के अर्जुन नगर में भोले चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बंटी यादव, लाखन यादव, हरिओम बघेल, केके यादव और मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना में केके यादव और मनोज का नाम निकल गया।

वर्ष 2013 में बमरौली अहीर निवासी सतीश प्रधान की सदर क्षेत्र में हत्या में संतोष, केके यादव, मनोज, अशोक, तारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने जेल में बंद लाखन, बंटी और हरिओम के नाम की वृद्धि की।

वर्ष 2014 में सदर के सोहल्ला में टीटू और रिंकू यादव की बाइक सवार शूटरों ने हत्या कर दी। वर्ष 2015 में सतीश प्रधान के चालक पोपी की इसी गैंग ने हत्या की थी। इसके अलावा भी गैंग पर जानलेवा सहित अन्य धारा में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed