{"_id":"686debf2e222f2efaa0248ad","slug":"property-dealer-kidnapped-car-riders-extorted-rs-12-70-lakh-and-then-released-him-case-registered-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर का अपहरण: कार सवारों ने 12.70 लाख रुपये वसूले, उसके बाद किया मुक्त; केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर का अपहरण: कार सवारों ने 12.70 लाख रुपये वसूले, उसके बाद किया मुक्त; केस हुआ दर्ज
Wed, 09 Jul 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 09 Jul 2025 09:41 AM IST
सार
मथुरा में जमीन दिलाने के नाम पर प्रापर्टी डीलर का अपहरण कर लिया गया। 12.70 लाख देकर पीड़ित मुक्त हो सका। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के जमुना पार थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर कार सवारों ने प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लिया। इसके बाद मुक्त करने के बदले उनसे 2.70 लाख और परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती ली। मुक्त होने के बाद पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जमुनापार थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। पीड़ित ने जेएम प्रथम के यहां प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुरुनानक नगर निवासी निपेंद्र सिंह ने बताया कि 20 मई को उनके मोबाइल पर नगर रोड सीडीएफ नगर निवासी भूपेंद्र ने फोन किया और कहा कि एक जमीन का सौदा करने के लिए 2.51 लाख रुपये तत्काल लेकर आ जाओ। जमीन में अच्छा मुनाफा होगा। यह जानने के बाद वे घर में रखे 2.70 लाख रुपये लेकर घर से निकल आए। डेंपियर नगर में कार सवार चार लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। परिजन ने खोजबीन की तो भाई कनवेंद्र सिंह को फोन करके धमकी दी कि यदि जिंदा देखना चाहते हो तो 10 लाख रुपये देवेंद्र नाम के बैंक खाते में आरटीजीएस कर दो। इस पर परिजन ने 21 मई 2025 को 10 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही 22 लाख रुपये के चेक पर हस्ताक्षर करा लिए और एक स्टांप पर उनके और उनके भाई के हस्ताक्षर कराने के बाद उनको मुक्त किया गया। घर आने के बाद वे डेंपियर नगर किसान भवन के पीछे रहने वाले भूपेंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सीडीएफ नगर महोली रोड निवासी कल्पना, भूपेंद्र सिंह, किसान भवन के पीछे रहने वाले अजय और खाता धारक देवेंद्र समेत तीन अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने गए, लेकिन यहां से पुलिस ने उन्हें भगा दिया। एसएसपी को भी शिकायत की, लेकिन यहां भी सुनवाई नहीं हुई। अंत में जेएम प्रथम की कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज करने को प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।