फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Promise is your promise, your promise is false...

Agra News: वादा तेरा वादा, झूठा तेरा वादा...

Sun, 24 Mar 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Promise is your promise, your promise is false...
मैनपुरी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों के दौरान किए गए वादों से नेताओं ने मतदाताओं को लुभाया। वादे करने वाले नेता चुनाव में हारे और जीते मगर वादा निभाने की कोशिश कभी नहीं की। जिले के विकास के लिए प्रत्याशियों द्वारा किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हो सके।

विकास के क्षेत्र में पिछड़े जिले को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए वादे तो तमाम किए लेकिन चुने गए सांसदों ने सार्थक पहल नहीं की। ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे मतदाता नेताओं के वादों पर भरोसा कर सकें। मैनपुरी जिला औद्योगिक विकास में पिछड़ा हुआ है। जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए नेताओं ने वादे तो किए लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन वादों को पूरा कराने की दिशा में काम नहीं किया गया। मतदाताओं ने नेताओं को उनके वादों पर भरोसा करके संसद तक पहुंचाया लेकिन नेताओं ने अपने वादों को पूरा करने की पहल नहीं की। यही बजह है कि जिले को आज तक वादों के मुताबिक कोई सौगात चुने हुए सांसदों से नहीं मिल सकी।
विज्ञापन






वादा-एक-चीनी मिल

वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी केसी यादव के सर्मथन में घिरोर क्षेत्र में जनसभा हुई। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने केंद्र में सरकार बनने पर मैनपुरी में चीनी मिल लगवाने का वादा किया। केंद्र में गैर कांग्रेसी सरकार बनी पर चीनी मिल का वादा अधूरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन






वादा-दो- आलू आधारित उद्योग

वर्ष 1991 के चुनाव में जनता दल केे प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह ने जिले में आलू आधारित उद्योग लगवाने का वादा किया। केंद्र में गैर कांग्रेसी सरकार बनी। उदय प्रताप संासद चुने गए। लेकिन उन्होंने अपने दो कार्यकाल आलू आधारित उद्योग लगवाने की दिशा में सार्थक पहल नहीं की।





वादा-तीन-रेलवे का विस्तारीकरण

वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव ने रेल सुविधाओं के विस्तारीकरण का वादा किया। वह पांच बार सांसद चुने गए। मुलायम सिंह के जीतने के बाद मैनपुरी से इटावा तक रेलवे लाइन तो बन गई। मगर रेल सुविधाओं का आज तक विस्तारीकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed