फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Progressive Agra Parents Association Demands School Closed Due To Dengue And Viral Fever

आगरा में डेंगू का प्रकोप: 'पापा' संस्था ने की स्कूल बंद कराने की मांग, अधिकारियों को ज्ञापन देकर कहा- ऑनलाइन पढ़ाई करें शुरू

Sat, 30 Oct 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 30 Oct 2021 12:20 AM IST
सार

आगरा में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। पांच सौ से अधिक मरीजों की संख्या हो चुकी है। देहात क्षेत्र में पिनाहट में सबसे अधिक बच्चों की मौत डेंगू-वायरल बुखार से हुई है। पापा संस्था की मांग है कि बीमारी के बढ़ते प्रकोप के चलते स्कूल बंद कर दिए जाएं।

विज्ञापन
Progressive Agra Parents Association Demands School Closed Due To Dengue And Viral Fever
आगरा: अधिकारियों को ज्ञापन देते संस्था के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स एसोसिएशन (पापा) की ओर से शुक्रवार को एडीएम सिटी को ज्ञापन देकर स्कूलों को बंद करके ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराए जाने की मांग की गई। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राखी सिंह ने कहा कि स्कूलों के मैदानों में घास होती है, यहां मच्छरों का प्रकोप अधिक रहने की संभावना रहती है। डॉ. वेदांत राय ने कहा कि तमाम स्कूलों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस समय बीमार पड़े हैं। बुखार और डेंगू से पीड़ित हैं। ऐसे में स्कूलों ने बच्चों को जबरन स्कूल बुलाया तो संस्था के बैनर तले सैकड़ों अभिभावक कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन शुरू करेंगे। एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग पर जिलाधिकारी के साथ चर्चा करेंगे। ज्ञापन देने वालों में विवेक रायजादा, अमित कुमार, सुमित सक्सेना, मोनू सक्सेना आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन

अभिभावक भी हैं चितिंत
डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर अभिभावक की भी काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है कि डेंगू ने उन सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पापा संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि इस स्थिति के चलते अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं लेकिन ऑफलाइन क्लासेस शुरु होने से अगर छात्र स्कूल नहीं जाएंगे तो उनका नुकसान होगा जिसके चलते मजबूरी में अभिभावक अपने बच्चों को ऑफलाइन क्लास के लिए भेज रहे हैं।
विज्ञापन


आगरा के छह मरीजों समेत 10 में मिला डेंगू 
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुखार के 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें आगरा के सबसे ज्यादा छह मरीज हैं। फिरोजाबाद के दो, एटा और इटावा का एक-एक मरीज है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू के छह नए मरीज मिलने के बाद ताजनगरी में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 557 हो गई है। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सात बच्चों समेत 17 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए हैं। एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। चार बच्चों समेत नौ नए मरीज भर्ती हुए हैं। इनकी जांच के लिए नमूना लैब में भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में कृषि विभाग का छापा: नकली खाद फैक्टरी पकड़ने के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा, डिटरजेंट-सोडा से बना रहे थे खाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed