फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Producer-director Ranjit Sama is making a 30-minute biography on the life of martyr Captain Shubham Gupta

कैप्टन शुभम गुप्ता: मस्तमौला युवक कैसे बना सेना का कमांडो? अभी मैं जिंदा हूं मां... बनाई जा रही बायोपिक

Fri, 15 Dec 2023 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Dec 2023 12:10 PM IST
सार

बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता के जीवन पर निर्माता-निर्देशक रंजीत सामा 30 मिनट की बायोपिक बना रहे हैं। इस बायोपिक की शूटिंग शुरू हो गई है।
 

विज्ञापन
Producer-director Ranjit Sama is making a 30-minute biography on the life of martyr Captain Shubham Gupta
बलिदानी कैप्टन शुभम गुप्ता की बायोग्राफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैसे एक मस्तमौला युवक सेना का कमांडो बनता है और देश के लिए बलिदान हो जाता है। आगरा के लाल कैप्टन शुभम गुप्ता की ये कहानी जल्द स्क्रीन पर होगी। अभी मैं जिंदा हूं मां... नाम से बन रही बायोपिक की शूटिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


प्रतीक एन्क्लेव निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता 22 नवंबर को राजोरी में आतंकियों का सामना करते हुए शहीद हो गए। उनकी शहादत पर पूरा शहर रो उठा। उनके 27 साल के जीवन को फिल्म निर्माता-निर्देशक रंजीत सामा 30 मिनट की बायोपिक में समेटने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बायोपिक का लेखन और निर्देशन हेमंत वर्मा करेंगे।
विज्ञापन


हेमंत वर्मा को अंग्रेजी फिल्म एडेंजर्ड हेरिटेज वर्ली आर्ट के लिए बेस्ट प्रमोशनल डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए भारत सरकार से राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग शुरू करते हुए गाना भी शूट कर लिया है। ये बायोपिक यू-ट्यूब पर जारी होगी। बलिदानी के परिजन से भी अनुमति ले ली है और कई फुटेज भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीत संजय दुबे ने लिखे हैं और संगीत दिलीप ताहिर दे रहे हैं। कैप्टन के पिता डीजीसी क्राइम बसंत गुप्ता ने बताया कि महज 27 साल की उम्र में बेटा पूरे देश के लिए मिसाल बन गया। बायोपिक के जरिये बेटे की बहादुरी स्क्रीन पर आएगी। इससे युवाओं को भी देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed