फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Procession of Mohammadi took place in the honour of the Prophet, slogans were raised

Agra News: नबी की शान में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे नारे

Sat, 06 Sep 2025 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Procession of Mohammadi took place in the honour of the Prophet, slogans were raised
आगरा। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) शुक्रवार को बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। नबी की शान में शहर के कई इलाकों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। अल्लाह हू अकबर के नारों से इलाका गूंज उठा। सबसे बड़ा जुलूस शाही जामा मस्जिद बिजलीघर से निकाला गया। मुस्लिम इलाकों से शुरू हुए सभी जुलूस यहीं एकत्रित हुए।
विज्ञापन


जुमे की नमाज के बाद सभी जुलूस-ए-मोहम्मदी को मरकाजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष हाजी असलम कुरैशी एवं उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष हाजी बिलाल कुरैशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान युवाओं के हाथों में धार्मिक और तिरंगा झंडा लहरा रहा था।
विज्ञापन


जुलूस-ए-मोहम्मदी शाही जामा मस्जिद से शुरू होकर घाटी मामू भांजा, मंटोला, सदर भट्टी, नाई की मंडी, ढाकरान चौराहे से होता हुआ शाही जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ। अध्यक्ष ने बताया कि आज ही के दिन मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। जिसे हर मुसलमान बड़े ही अदब एवं जश्न के साथ मनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंगर भी तकसीम किया गया। शहर के मुस्लिम इलाके शहीद नगर, ताजगंज, आगरा कैंट, मुस्तफा क्वार्टर, यमुनापार, नई बस्ती, बालूगंज, लोहामंडी, पाय चौकी, अबुल उला दरगाह आदि स्थानों से जुलूस शाही जामा मस्जिद पर एकत्रित हुए। छीपीटोला, मेवाती का नगला, रुई की मंडी शाहगंज, मेवा कटरा से ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। यह बोदला स्थित दरगाह कदम रसूल पर जाकर समाप्त हुआ।

हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष एवं कबीर पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि आज के दिन दुनियाभर के मुसलमान खुशियां मनाते हैं। घरों और चौपालों पर रोशनी करते हैं और जरूरतमंदों को पकवान बांटते हैं। मस्जिदों में मोहम्मद साहब के बताए रास्तों पर चलने का संदेश दिया जाता है। उन्होंने गैर-मुस्लिम भाइयों की ओर से जुलूस का स्वागत होने पर धन्यवाद दिया। कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द की यह मिसाल कायम रहनी चाहिए। हिंदुस्तानी बिरादरी के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, महासचिव विजय उपाध्याय, हाजी बिलाल, इरफान, सलीम, समी आगाई, बुंदन मियां, हाजी असलम, अदनान कुरैशी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।


शहीद नगर कोल्हाई ताजगंज से भी जुलूस निकाला गया। जुलूस तेलीपाड़ा, पुरानी मंडी होते हुए मलको गली ताजगंज पर समाप्त हुआ। जुलूस के समापन पर लोगों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। रजा अहमद अंसारी, इरफान अल्वी, मुन्ना खान, अबरार कुरैशी, अरसलान कुरैशी, अरमान अली, हाजी मो. इस्लाम, यामीन, हाजी मुन्ना, मुकीम, लियाकत अल्वी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed